-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Tumser Nagar Parishad Election Results Prediction 2025
नगर परिषद चुनाव के बाद शुरू हुए जीत-हार के दावे, राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जीत को लेकर आश्वस्त
- Written By: आंचल लोखंडे
Tumser Municipal Election 2025: तुमसर नगर परिषद चुनाव 2025 में मतदान के बाद जीत-हार के कयास तेज। प्रमुख मुकाबला राकांपा (अजीत पवार) के अभिषेक कारेमोरे और भाजपा के प्रदीप पडोले के बीच माना जा रहा है।

नगर परिषद चुनाव के बाद शुरू हुए जीत-हार के दावे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Voter Turnout Tumser 2025: मंगलवार को नगर परिषद चुनाव संपन्न होने के बाद शाम से ही शहर की चाय-पान की टपरियों पर जीत-हार के कयास लगने शुरू हो गए। इसके साथ ही प्रत्याशियों पर दांव लगाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी अपने-अपने समर्थकों के साथ प्रभागवार मतदान और वोटों के आंकड़े जुटाने में लगे हैं। वहीं, कुछ स्थानों से धोखे और पाला बदलने की चर्चाएँ भी सामने आ रही हैं। मंगलवार को हुए चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि प्रशासन और पदाधिकारियों द्वारा जागरुकता के प्रयासों के बावजूद लगभग 30 प्रतिशत मतदाता वोटिंग से दूर रहे।
शहर के होटल, पान दुकानों, सार्वजनिक चौक-चौराहों व चाय की टपरियों पर अब कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिक भी अपने-अपने अनुमान बताते हुए जीत के दावे कर रहे हैं। इन चर्चाओं के बीच कुछ लोग शर्त लगाने की चुनौती देते भी दिखाई दिए। एक ओर राकांपा (अजीत पवार गुट) के समर्थक जीत के आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा और निर्दलीय समर्थक कार्यकर्ताओं के बल पर जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।
कितना होगा जीत-हार का अंतर
मुख्य मुकाबला अजीत पवार गुट के अभिषेक कारेमोरे और भाजपा के प्रदीप पडोले के बीच माना जा रहा है, जिसके चलते दोनों ही दलों के समर्थक अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। लोगों का यह भी मानना है कि कांग्रेस और निर्दलीय भी अच्छी-खासी वोटिंग हासिल कर सकते हैं। शाम से ही शहर में चर्चा का विषय यही रहा। कौन जीतेगा, कौन हारेगा, दूसरे नंबर पर कौन रहेगा और जीत-हार का अंतर कितना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: मोहाडी नगर पंचायत में सियासी घमासान, उपाध्यक्ष सचिन गायधने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
Bhandara News: किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 के लाभार्थियों की सूची जारी, भंडारा के 22,365 किसान पात्र, जानें आग
तुमसर में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, कार को टक्कर मारकर चालक फरार, परिवार बाल-बाल बचा
ये भी पढ़े: नासिक में वृक्ष कटाई पर विरोध तेज, तपोवन बचाओ मुहिम में शिवसेना महिला मोर्चा शामिल
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न चुनाव के बाद राजनीतिक पंडित भी अपने-अपने स्तर पर गणना कर अनुमानित परिणाम निकालने में जुट गए हैं। नगराध्यक्ष पद के 7 उम्मीदवार और 25 नगरसेवक पदों के लिए सभी प्रत्याशियों का भाग्य अब EVM मशीनों में सुरक्षित है। किसका भाग्य चमकेगा, यह 21 दिसंबर को ही स्पष्ट हो पाएगा।
पहली बार मतदान करने वालों में उत्साह
पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। एक युवक ने बताया कि पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करके वे बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। वोटिंग प्रक्रिया को लेकर कुछ हिचकिचाहट जरूर थी, लेकिन मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया सरलता से पूरी कारवाई। अनेक युवक-युवतियां अपने परिजनों के साथ बूथों पर पहुँचे और वोट देने के बाद अपनी खुशी सोशल मीडिया पर व्यक्त की। उन्होंने उंगली पर लगी स्याही के साथ सेल्फी अपलोड कर मतदान का अनुभव साझा किया।
Tumser nagar parishad election results prediction 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Europe Wildfire: स्पेन और फ्रांस के जंगलों में लगी भीषण आग, 15 की मौत और 3 लाख लोग हुए बेघर
Jul 29, 2026 | 11:31 AM3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
Jul 29, 2026 | 11:31 AMBankipur Bypoll Voting 2026: 3.79 लाख मतदाता करेंगे फैसला, जानिए बांकीपुर में किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज?
Jul 29, 2026 | 11:30 AMचंद्रपुर में MIM पार्षद अजहर शेख पर हमले का मामला, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपियों पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 11:29 AMचंदा चोर, गद्दी छोड़! संसद के बाहर सपा का हंगामा, कहा- जो चढ़ावे की रक्षा न कर सके, वो पेपर लीक कैसे रोकेंगे
Jul 29, 2026 | 11:28 AMThe Odyssey Day 12: भारत में दूसरे हफ्ते भी कायम है जलवा, जानिए 12वें दिन की कमाई
Jul 29, 2026 | 11:27 AMस्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
Jul 29, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














