-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Motorcycle Head On Collision Selu Hingani
Wardha News: दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
- Written By: आंचल लोखंडे
Wardha Road Accident: वर्धा जिले के सेलू-हिंगणी मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

head-on collision bikes (सोेर्सः सोशल मीडिया)
Selu Hingani Motorcycle Crash: सेलू-हिंगणी मार्ग पर किन्ही परिसर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान अक्षय विलास येरखेडे (30), निवासी कारला चौक, वर्धा, के रूप में हुई है।घायलों में वैष्णवी पडाल (20), सुजल मोहीजे (24), निखिता मोहीजे (27) और ओमप्रकाश वठ्ठी (37) शामिल हैं। यह दर्दनाक हादसा सोमवार, 26 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रजासत्ताक दिवस की छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक बोरधरण घूमने जा रहे थे, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई थी। इसी दौरान बोरधरण की ओर तेज रफ्तार से ट्रिपल सीट जा रही मोटरसाइकिल क्रमांक MH 32 BA 8796 की सामने से हिंगणी की ओर आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक MH 31 AV 9884 से जोरदार टक्कर हो गई।
घायलों का सेलू ग्रामीण अस्पताल में भर्ती
इस भीषण दुर्घटना में अक्षय येरखेडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद व्यक्ति तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रुग्णमित्र प्रज्वल लटारे मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सेलू ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: साकोली में जर्जर मकान का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मां-बेटे को बचाया गया
Satara News: फलटण में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई; 3 की मौत
Wardha News: सेलू में बलीराजा सम्मान समारोह, किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना
वर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन
ये भी पढ़े: देसाईगंज-अर्जुनी मार्ग बना ‘हादसों का हाईवे’: गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर नागरिक, विधायक ने मांगा जवाब
सेवाग्राम अस्पताल रेफर
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सेवाग्राम अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही सेलू पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। मामले की आगे की जांच जारी है।
Wardha motorcycle head on collision selu hingani
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jul 24, 2026 | 08:42 PMKalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 24, 2026 | 08:40 PMतनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
Jul 24, 2026 | 08:35 PMTMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
Jul 24, 2026 | 08:29 PMपेपर लीक विवाद के बाद बड़ा फैसला, NTA के 47 अधिकारी टर्मिनेट, कई पर होगी आपराधिक कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 08:23 PMयूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














