- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Livestock Ear Tagging Mandatory 3 Lakh Animals Registered
वर्धा में 3 लाख से ज्यादा पशुओं की ईयर टैगिंग, बिना टैग खरीद-बिक्री नहीं
वर्धा जिले में पशुधन विभाग ने 3.09 लाख पशुओं का ईयर टैगिंग किया, जिसमें गोवंशीय और भैंस वंशीय पशुओं की संख्या अधिक है।

Wardha News: पशुसंवर्धन विभाग ने पशुओं के लिए ईयर टैगिंग अनिवार्य कर दी है. वर्धा जिले में कुल 3 लाख 9 हजार 171 पशुधन का ईयर टैगिंग किया गया है, जिसमें सबसे अधिक संख्या गोवंशीय पशुओं की है. पशुसंवर्धन विभाग ने स्पष्ट किया है कि भारत पशुधन प्रणाली में पंजीकरण और कान पर टैग ईयर टैगिंग के बिना राज्य में किसी भी पशु की खरीदबिक्री या उपचार नहीं किया जाएगा.
इसके बाद जिले में विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत पशुओं का आधार कार्ड माने जाने वाले ईयर टैगिंग को प्राथमिकता देते हुए जिले के 3 लाख 9 हजार 171 पशुओं को टैग किया गया. इनमें 2 लाख 67 हजार 143 गौवंशीय, 41 हजार 746 भैंस वंशीय तथा 282 नर बकरी/भेड़ शामिल हैं.
सरकार ने प्रत्येक पशुधन के लिए ईयर टैगिंग अनिवार्य की है. पशुसंवर्धन विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर पशुपालकों से अपने पशुओं का ईयर टैगिंग कराने की अपील की जा रही है. विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी यह आवश्यक है.
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड, बेटिकट यात्रियों से वसूला 209.30 करोड़ का जुर्माना
Mumbai Train Diversion: मुंबई सेंट्रल पर 60 दिनों का ब्लॉक, ट्रेनें होंगी प्रभावित
धानापुर के पास भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर पति-पत्नी की मौत, 6 वर्षीय बेटी गंभीर घायल
मुंबई मेट्रो की नई समय-सारिणी, मेट्रो 9 व 2 बी के शुरू होने से बदलेगा समय, 8 अप्रैल से लागू
ईयर टैगिंग होने पर प्राकृतिक आपदा, बिजली गिरने या वन्य प्राणियों के हमले में पशुधन की मृत्यु होने पर मालिक को मुआवजा मिल सकेगा. साथ ही खरीदबिक्री की प्रक्रिया भी आसान होगी. बिना ईयर टैगिंग के पशुधन की खरीदबिक्री संभव नहीं होगी.
जागरूकता के बाद मिला स्वैच्छिक प्रतिसाद
शुरुआत में कई पशुपालकों में ईयर टैगिंग को लेकर उदासीनता थी, लेकिन जानकारी और जागरूकता के बाद उन्होंने स्वयं आगे आकर अपने पशुओं का टैगिंग कराया. इसी का परिणाम है कि अब तक जिले में 3.09 लाख पशुधन का ईयर टैगिंग पूरा किया जा चुका है.
गौ और भैंस वंशीय पशुओं का टीकाकरण
जिले में 2 लाख 75 हजार 880 गौवंशीय पशु हैं, जिनमें से 2 लाख 12 हजार 33 पशुओं को मुंहपकाखुरपका एफएमडी रोग से बचाव के लिए टीका लगाया गया है. वहीं जिले में 46 हजार 649 भैंस वंशीय पशु हैं, जिनमें से 25 हजार 310 पशुओं को भी यह टीका दिया गया है.
Wardha livestock ear tagging mandatory 3 lakh animals registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘दबंगई’ का वीडियो! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PMKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में भारी बारिश, जानें 5-over मैच के लिए क्या है ‘कट-ऑफ’ टाइम?
Apr 06, 2026 | 10:09 PMशर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PMइंडक्शन पर गलती भी न पकाएं ये चीजें, वरना आ सकती हैं बड़ी मुश्किलें
Apr 06, 2026 | 10:07 PMBasti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM‘रात 8 बजे…’, ट्रंप के ‘हमले’ वाले ट्वीट पर ईरानी दूतावास का करारा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Apr 06, 2026 | 10:02 PMजनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

‘BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नहीं’, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO’
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM
काशी में इफ्तार के बाद अब ‘बीयर कांड’, डीजे की धुन और हाथों में कैन; गंगा में इस हरकत से फूटा लोगों का गुस्सा
Apr 06, 2026 | 09:17 PM
‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM














