इंडक्शन पर गलती भी न पकाएं ये चीजें, वरना आ सकती हैं बड़ी मुश्किलें

Safety Tips:इंडक्शन चूल्हे पर कुछ चीजें पकाने में गलती करना महंगा पड़ सकता है। गलत बर्तन या तरीकों से खाना बनाने पर डिवाइस खराब हो सकता है, बिजली बिल बढ़ सकता है और सुरक्षा संबंधी खतरे भी बढ़ जाते हैं
Induction Par Kya Na Banaye
इंडक्शन चूल्हा
Published on
Updated on

Induction Par Kya Na Banaye:  खाड़ी देशों में युद्ध के कारण भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस कारण कई लोग अपने घरों में इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, कई बार सही जानकारी न होने की वजह से लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिससे न सिर्फ बिजली बिल तक बढ़ सकता है बल्कि डिवाइस की लाइफ और सेफ्टी पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते है इंडक्शन चूल्हे में क्या नहीं बनाना चाहिए ?

इंडक्शन चूल्हे में क्या नहीं बनाना चाहिए ?

तली-भुनी चीजें

एक्सपर्ट्स बताते है कि इंडक्शन चूल्हे में तली-भुनी चीजें बनाने से बचना चाहिए। इंडक्शन चूल्हे में तापमान बहुत तेजी से बदलता है, जिससे तेल का सही तापमान बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार तेल अचानक ज्यादा गर्म हो जाता है, जिससे पकवान बाहर से जल सकता है और अंदर से कच्चा रह जाता है। इतना ही नहीं, अधिक गर्म तेल से धुआं उठ सकता है और जलने या आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इंडक्शन पर डीप फ्राई करते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए या संभव हो तो इससे बचना बेहतर होता है।

रोटी और फुलका

रोटी और फुलका बनाना भी इंडक्शन पर उतना आसान नहीं होता। पारंपरिक गैस की आंच पर रोटी आसानी से फूल जाती है। वहीं इंडक्शन में सीधी लौ नहीं होती, जिससे रोटी वैसी नहीं बन पाती। कई बार रोटी सख्त रह जाती है या उसका टेक्सचर सही नहीं आता। इससे रोटी का स्वाद भी प्रभावित होता है।

भारी और नॉन-इंडक्शन बर्तन में खाना

इंडक्शन केवल उन्हीं बर्तनों पर काम करता है जिनमें मैग्नेटिक बेस होता है। एल्युमिनियम, कांच या मिट्टी के बर्तन इसमें सही से काम नहीं करते।

धीमी आंच वाले व्यंजन

कुछ पारंपरिक व्यंजन जैसे दाल को धीमी आंच पर पकाना या लंबे समय तक उबालना इंडक्शन पर उतना प्रभावी नहीं होता, क्योंकि इसमें तापमान लगातार बदलता रहता है।

बड़ी मात्रा में खाना

इंडक्शन कुकटॉप छोटे परिवारों के लिए बेहतर होता है। बड़ी मात्रा में खाना बनाना इसमें थोड़ा मुश्किल और समय लेने वाला हो सकता है।

इंडक्शन इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां

इंडक्शन का सही उपयोग करने के लिए हमेशा इंडक्शन-फ्रेंडली बर्तन ही इस्तेमाल करें। साथ ही, बिजली की खपत का भी ध्यान रखें, क्योंकि लगातार इस्तेमाल से बिजली बिल बढ़ सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com