- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Krishi Kendra Close Sathi Portal 2 Protest 2025
वर्धा जिले में साथी पोर्टल-2 बंद करने की मांग, कृषि केंद्र चालकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Sathi Portal-2: वर्धा जिले में साथी पोर्टल-2 के विरोध में 1,100 कृषि केंद्र बंद रहे. कृषि व्यवसायी संघ ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार से पोर्टल बंद करने की मांग की।
- Written By: आंचल लोखंडे

वर्धा जिले में साथी पोर्टल-2 बंद करने की मांग
Wardha District: राज्य सरकार के कृषि विभाग ने बीज बिक्री के लिए ‘साथी पोर्टल-2’ का उपयोग अनिवार्य करने का निर्णय लिया है, लेकिन यह प्रणाली कृषि विक्रेताओं के लिए तकनीकी रूप से कठिन साबित हो रही है। इसी के विरोध में जिले भर के लगभग 1,100 कृषि केंद्र मंगलवार को बंद रखे गए। इस दौरान जिला कृषि व्यवसायी संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर पोर्टल बंद करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
संघ की ओर से कहा गया कि साथी पोर्टल-2 का उपयोग व्यवहारिक रूप से कठिन है। कई बिक्री केंद्र चालकों के पास कंप्यूटर या प्रिंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, बीज बिक्री का मौसम अल्प अवधि का होता है, ऐसे में पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण से किसानों की शीघ्र खरीदी प्रक्रिया बाधित होगी। राज्य के अधिकांश संगठन इस पोर्टल का विरोध कर चुके हैं।
तकनीकी दिक्कतें
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि साथी पोर्टल का उपयोग न करने पर कृषि विभाग की ओर से विक्रेताओं को नोटिस भेजने और निलंबन की कार्रवाई की संभावना है, जिससे विक्रेताओं में असंतोष बढ़ रहा है। कृषि विक्रेताओं का कहना है कि बीज, खाद और रासायनिक उर्वरकों की बिक्री के लिए पॉस मशीन का उपयोग पिछले आठ वर्षों से जारी है, जिसमें अभी भी तकनीकी दिक्कतें बनी हुई हैं। ऐसी स्थिति में नया पोर्टल लागू करना अव्यवहारिक है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
अंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
वर्धा में तेजी से बढ़ रहे हैं सड़क हादसे, जानें ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से क्या आग्रह किया?
वर्धा में कपास-तूअर-चना के दामों में तेजी, पर किसानों को नहीं मिला लाभ; प्याज उत्पादक अब भी संकट में
वर्धा जिले में 1100 कृषि केंद्र रहे बंद
इस निर्णय के विरोध में वर्धा सहित सभी तहसीलों में कृषि केंद्र बंद रखे गए। जिला कृषि व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष रवी शेंडे और सचिव मनोज भुतड़ा के नेतृत्व में उमेश मुंदड़ा, जेठूमल चांडक, श्रीनिवास चांडक, नौशाद शेख, रिजवान शेख, संदीप कुंभारे, भूपेश राठी, श्रीकांत काशीकर, गणेश चांडक, अभिलाष गुप्ता, दिलीप जाजोदिया सहित बड़ी संख्या में कृषि केंद्र चालक, पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
पुलगांव में भी हुआ तीव्र विरोध
पुलगांव देवली तहसील कृषि व्यवसायी संघ ने भी साथी पोर्टल-2 के विरोध में तीव्र आंदोलन किया। देवली और पुलगांव क्षेत्र के सभी कृषि केंद्र पूरी तरह बंद रहे। कृषि केंद्र चालकों ने एकत्र होकर पोर्टल बंद करने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर तहसील संघ के अध्यक्ष दामोदर ठाकरे, सचिव किशोर जगताप, सुभाष पेशकार, अशोक सतिजा, गिरीष मोकाती, गिरीराज मालपानी, सतीश खुराणा, आशीष घायवट, आनंद तिवारी, धनंजय नरांजे और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Wardha krishi kendra close sathi portal 2 protest 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गर्मी की छुट्टियों के दौरान बेलतरोड़ी पुलिस का विशेष अभियान, चोरी-सेंधमारी रोकने के लिए बढ़ाई गश्त
May 24, 2026 | 01:45 PMसड़क पर फेंका प्लास्टिक, फिर शख्स ने सिखाया ऐसा सबक कि इंटरनेट कर रहा तारीफ; मसूरी रोड का वीडियो वायरल
May 24, 2026 | 01:43 PMSAIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, सेल ने निकाली हाई पैकेज जॉब, जानें डिटेल्स
May 24, 2026 | 01:38 PMबैकफुट पर आए अभिषेक बनर्जी, 17 अवैध निर्माण नोटिस मामले पर बदले तेवर, कोलकाता नगर निगम से मांगा समय
May 24, 2026 | 01:34 PMडीजल संकट से देशभर में 60 लाख कमर्शियल वाहन खड़े, रोजाना 21 अरब का नुकसान
May 24, 2026 | 01:34 PMनागपुर में बड़ा हादसा टला, गोलीबार चौक दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों के सामने फटा सिलेंडर
May 24, 2026 | 01:32 PMपश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण घोटाले का मुद्दा उठा, हंसराज अहीर ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात
May 24, 2026 | 01:32 PMवीडियो गैलरी

…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM














