Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में खाने के बिल पर विवाद, होटल में खूनी संघर्ष, युवती समेत 7 लोगों ने मालिक और वेटर को पीटा

Wardha news: वर्धा के नागठाना में बिल को लेकर हुए विवाद में युवती सहित 7 लोगों ने होटल में तोड़फोड़ की और मालिक व वेटर को पाइप से पीटा। सावंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Dec 23, 2025 | 02:12 PM

वर्धा न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha Hotel bill dispute: वर्धा जिले के नागठाना परिसर स्थित एक होटल में खाने के बिल को लेकर उपजा मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। होटल में खाना खाने आए छह से सात युवकों ने बिल देने के बजाय हंगामा शुरू कर दिया और होटल में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान हमलावरों ने होटल संचालक और वेटर पर लकड़ी और स्टील के पाइप से जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में शामिल हमलावरों में एक युवती भी बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सावंगी मेघे निवासी राहुल संजय जयस्वाल (32) ने नागठाना परिसर में ‘टू स्काय होटल’ किराए पर लेकर चलाने के लिए लिया है। 20 दिसंबर की रात राहुल अपने स्टाफ के साथ होटल की लाइटें बंद कर खाना खा रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और खाना ऑर्डर किया। खाना खत्म होने के बाद जब बिल मांगा गया, तो युवकों ने बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने गालियां देते हुए होटल में रखे सामान को तोड़ना शुरू कर दिया।

स्टील पाइप और लकड़ी से हमला

आरोपियों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उन्होंने होटल संचालक राहुल जयस्वाल और वेटर प्रशांत झामरे पर लकड़ी और स्टील के पाइप से हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस तोड़फोड़ और मारपीट से पूरे नागठाना परिसर में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें: Gondia Election Results: गोंदिया, गोरेगांव और सालेकसा में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा को झटका

नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

घटना के अगले दिन, 21 दिसंबर को पीड़ित राहुल जयस्वाल ने सावंगी मेघे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लालजी यादव, सुयोग टाले उर्फ पिके, शुभम शेडे, गुंजन म्हैसकर, कार्तिक भौमले, सनी और एक अज्ञात युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Wardha hotel billing dispute attack on owner and waiter nagthana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 23, 2025 | 02:12 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Wardha Hindi
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

Gondia Election Results: गोंदिया, गोरेगांव और सालेकसा में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा को झटका

2

मराठवाड़ा को नई रेल लाइन की मांग, रेलवे अधिकारियों से हुई अहम बैठक, रेलवे को सौंपा प्रेजेंटेशन

3

UBT में घमासान, रशीद मामू की एंट्री पर खैरे का खुला विरोध, “किसी भी हाल में टिकट नहीं”

4

संभाजीनगर मनपा चुनाव: मतदान व्यवस्था अंतिम चरण में, प्रशासन सतर्क, 1,264 मतदान केंद्र तैयार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.