-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- 4 New Police Stations Nagpur Hingna Hudkeshwar Kalamna Yashodharanagar Divided
नागपुर में बनेंगे 4 नए पुलिस स्टेशन, हिंगना-हुड़केश्वर-कलमना और यशोधरानगर का होगा विभाजन
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur News: नागपुर में जल्द ही 4 नए थानों को निर्माण होने वाला है। शहर में 4 नये थाने शुरू करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय ने मंजूर कर दिया है।

नागपुर में 4 नए थाणे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Nagpur News: राज्य में उपराजधानी का महत्व बढ़ता जा रहा है। शहर में औद्योगिक क्षेत्र बढ़ा है। शहर की सीमा बढ़ती जा रही है और जनसंख्या में भी इजाफा हो रहा है। बढ़ती जनसंख्या, विस्तृत भौगोलिक परिसर और बढ़ते स्लम को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक उपाय योजना जरूरी है।
कुछ थानों का एरिया बहुत बड़ा होने के कारण तथा नागरिकों की शिकायत पर जल्द से जल्द प्रतिसाद देने और आपराधिक घटनाओं को रोकने लिए हुड़केश्वर, कलमना, हिंगना और यशोधरानगर थाने का विभाजन करके शहर में 4 नये थाने शुरू करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय ने मंजूर किया है। हुड़केश्वर थाना का विभाजन करके पिपला में नया पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा।
इस तरह होगा थानों का विभाजन
कलमना का विभाजन कलमना गांव, हिंगना का विभाजन करके कान्होलीबारा और यशोधरानागर थाना क्षेत्र का विभाजन करके भिलगांव पुलिस स्टेशन को मंजूरी दी गई है। इसके लिए पद निर्मिति भी की गई है। सरकार ने नये थानों के खर्च को भी मान्यता प्रदान की है। चारों थाने के लिए कुल 269 पद और 15 करोड़ 77 लाख रुपये की निधि मंजूर की गई। पिपला पुलिस स्टेशन में 1 निरीक्षक, 2 सहायक निरीक्षक, 3 उपनिरीक्षक 7 एएसआई, 20 हेड कांस्टेबल और 32 कांस्टेबल सहित 65 लोगों का स्टाफ होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हॉकी पर गहराया संकट! 6 दशक पुराना VHA मैदान छिनने की कगार पर; अब कहाँ खेलेंगे शहर के खिलाड़ी?
विदर्भ के 4 लाख किसानों को बड़ा झटका! फसल ऋण माफी योजना से हुए अपात्र; जानें क्या है सरकार की नई शर्त
सदर फ्लाईओवर के डिजाइन पर लगा ब्रेक: नितिन गडकरी की पहल रंग लाई, कलेक्टर को भेजी गई जमीन अधिग्रहण की चिट्ठी!
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
इसी तरह कलमना में 1 निरीक्षक, 2 सहायक निरीक्षक, 5 उपनिरीक्षक, 8 एएसआई, 21 हेड कांस्टेबल और 36 कांस्टेबल सहित कुल 73 लोगों की तैनाती होगी। कान्होलीबारा में 1 निरीक्षक, 3 सहायक निरीक्षक, 5 उपनिरीक्षक, 7 एएसआई, 15 हेड कांस्टेबल और 34 कांस्टेबल सहित 65 लोगों का स्टाफ होगा। भिलगांव में 1 निरीक्षक, 2 सहायक निरीक्षक, 8 उपनिरीक्षक, 5 एएसआई, 15 हेड कांस्टेबल और 35 कांस्टेबल की तैनाती होगी।
पुलिस थानों की कुल संख्या होगी 39
अब तक साइबर पुलिस स्टेशन को मिलाकर शहर में 34 पुलिस थाने थे। कुछ दिन पहले ही गृह विभाग ने खापरखेड़ा थाने को नागपुर पुलिस आयुक्तालय को हस्तांतरित किया। अब शहर में 4 नये पुलिस स्टेशन को मंजूरी मिलने के बाद कुल पुलिस थानों की संख्या 39 हो जाएगी। भांडेवाड़ी में भी एक थाना प्रस्तावित है।
यह भी पढ़ें – ‘वर्चस्व’ की लड़ाई में अपराधी की हत्या, अस्सू गैंग ने समीर येड़ा को टपकाया, इलाके में दहशत का माहौल
सरकार जनसंख्या के हिसाब से शहरी सीमा बढ़ती देख नये-नये थानों को मंजूरी तो दे रही है लेकिन इसकी तुलना में मनुष्यबल की भारी कमी है। पुराने थानों से मनुष्यबल कम कर नये थानों में भेजे जा रहे हैं। केवल पुलिस स्टेशन और इमारत बना देने से कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं होगा। इसके लिए पर्याप्त मनुष्यबल भी उपलब्ध करवाना होगा।
4 new police stations nagpur hingna hudkeshwar kalamna yashodharanagar divided
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली की जलमग्न सड़क पर बुजुर्ग महिला की मदद को रुका बाइक सवार, वीडियो देख लोग बोले- दिल जीत लिया
Aug 09, 2026 | 03:49 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 03:46 PMधार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 09, 2026 | 03:46 PMSpider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 03:44 PMJPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज, MLA जयराम महतो ने किया एक दिन का निर्जला अनशन
Aug 09, 2026 | 03:42 PMसड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
Aug 09, 2026 | 03:39 PMदर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
Aug 09, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














