Wardha News: वर्धा में किसान कर्जमुक्ति योजना 2026 की पहली सूची जारी, 33,027 किसानों को मिलेगा लाभ
Wardha e-KYC: पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना-2026 के तहत वर्धा जिले के 33,027 किसानों की पहली लाभार्थी सूची जारी कर दी गई है। पात्र किसानों को ₹22 लाख तक के ऋण माफी का लाभ मिला।
- Written By: आंचल लोखंडे
किसान कर्जमुक्ति योजना- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wardha Farmer Loan Waiver: राज्य सरकार की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना-2026 के तहत पात्र किसानों की पहली सूची जारी कर दी गई है। वर्धा जिले के 33,027 किसानों को प्रथम चरण में पात्र लाभार्थी के रूप में शामिल किया गया है। वहीं जिले के 74,365 किसान ऋण खातों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। प्रशासन के अनुसार आगामी दिनों में पात्र किसानों की अन्य सूचियां भी चरणबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को 22 लाख तक के कृषि ऋण की माफी का लाभ दिया जाएगा।
पहली सूची जारी होने के बाद संबंधित बैंकों और प्रशासन को इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। जानकारी के अनुसार, केवल बैंक ऑफ इंडिया के 11,479 किसानों का नाम पहली सूची में शामिल है। सूची में शामिल किसानों को मोबाइल संदेश (एसएमएस) भी भेजे गए हैं। अब तक 3,792 किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि 29 हजार 235 किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण न होने की जानकारी है।
चरणबद्ध तरीके से जारी होगी अगली सूचियां
प्रशासन ने बताया कि सूची में शामिल प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट पहचान संख्या। यूनिक आईडी) प्रदान की गई है। किसानों को आधार कार्ड के साथ सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) या आफ्ले सरकार सेवा केंद्र पर जाकर आधार प्रमाणीकरण कराना होगा। केंद्र पर किसान की आधार संख्या, ऋण खाते का विवरण और बकाया राशि का सत्यापन किया जाएगा। सभी जानकारी नही पाए जाने पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी होगी और रसीद प्रदान की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, टिप्पर ने मौसी-भांजी को कुचला, दोनों की मौत
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद 500 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित, महाराष्ट्र साइबर जांच में पाकिस्तान कनेक्शन
गडचिरोली में MIDC के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन, हर मंगलवार होगा ‘खेती बचाओ मंगलवार’
Bhandara News: भंडारा के साकोली में भारी बारिश से तालाब फूटा, किसानों की फसल तबाह
ये भी पढ़े: Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
समय पर आधार प्रमाणीकरण करना जरूरी
आधार संख्या, ऋण खाता या बकाया राशि में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो सबंधित शिकायत दर्ज कर उसे जिला स्तरीय समिति के पास भेजा जाएगा, वहीं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में तकनीकी समस्या आने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पात्र किसानों से समय पर आधार प्रमाणीकरण कराकर योजना का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
