Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

समुद्रपुर तहसील में ACB का बड़ा धमाका: 7 हजार की रिश्वत लेते राजस्व सहायक रंगेहाथ गिरफ्तार

Wardha ACB Trap News: वर्धा के समुद्रपुर तहसील में ACB ने राजस्व सहायक विद्या लोखंडे को 7,000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा। 10 दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Feb 25, 2026 | 09:25 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ.नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anti Corruption Bureau Maharashtra News: वर्धा में आदेश पारित करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और 7 हजार रुपये लेते समय एक राजस्व सहायक को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बुधवार, 25 फरवरी को समुद्रपुर तहसील कार्यालय में की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्या ज्ञानेश्वर लोखंडे (55) निवासी आदर्श नगर, हिंगनघाट के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की समुद्रपुर तालुका के मौजा लोणार क्षेत्र में कृषि भूमि है। शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि उनके रिश्तेदारों ने उक्त भूमि को आपसी लेनदेन में नागपुर निवासी एक व्यक्ति को बेच दिया है। इसके बाद जमीन के नामांतरण (फेरफार) को रोकने के लिए शिकायतकर्ता ने तहसील कार्यालय में लिखित आपत्ति दर्ज कराई और अपने वकील के माध्यम से पक्ष प्रस्तुत किया।

आरोप है कि विवादित जमीन प्रकरण में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने और शिकायतकर्ता के पक्ष में आदेश पारित करने के लिए राजस्व सहायक विद्या लोखंडे ने 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के इच्छुक नहीं थे, इसलिए उन्होंने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार जब आरोपी ने 7 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, तभी एसीबी अधिकारियों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली में भारी वाहनों का कहर: शहर की सड़कों पर मंडराती मौत, रिंग रोड का DPR तैयार

अकोला में 3 मार्च को दिखेगा ‘ग्रस्तोदित’ चंद्रग्रहण: 20 मिनट के अद्भुत नजारे ; जानें ग्रहण योग का असर

अकोला जिला कौशल विकास केंद्र की नई पहल: हर महीने के तीसरे बुधवार को लगेगा रोजगार मेला

RTE एडमिशन 2026-27: अब 10 स्कूलों का विकल्प चुनना अनिवार्य, अकोला में 10 मार्च को निकलेगी लॉटरी

यह भी पढ़ें:- गड़चिरोली में भारी वाहनों का कहर: शहर की सड़कों पर मंडराती मौत, रिंग रोड का DPR तैयार

इस मामले में समुद्रपुर पुलिस थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई एसीबी के पुलिस अधीक्षक दिगंबर प्रधान, अपर पुलिस अधीक्षक माधुरी बाविस्कर और पुलिस उपाधीक्षक राकेश साखरकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक कान्होपात्रा बन्सा, संदीप मुपडे सहित कर्मचारी मंगेश गंधे, पंकज डाहाके, सचिन गाढवे, राखी फुलमाळी, प्रशांत मानमोडे, मनीष मसराम, प्रितम इंगल, लक्ष्मण केंद्रे, विष्णू कालुसे, विनोद धोंगडे, अश्विनी भानखेडे, गणेश मेश्राम, गणेश पवार आदि ने की है। एसीबी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

10 दिनों में समुद्रपुर में ही दूसरी कार्रवाई

समुद्रपुर में महज 10 दिनों के भीतर एसीबी ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। 16 फरवरी को एसीबी ने समुद्रपुर तहसील कार्यालय में राजस्व सहायक प्रशांत केशव नंदेश्वर को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा था।

इस घटना की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि बुधवार को एसीबी ने फिर से उसी तहसील कार्यालय में धड़क कार्रवाई करते हुए राजस्व सहायक विद्या लोखंडे को 7 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते समय गिरफ्तार कर लिया। लगातार दो कार्रवाइयों से राजस्व विभाग में खलबली मच गई है।

Wardha acb trap samudrapur tehsil revenue assistant arrested bribery 2

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 09:25 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharahstra News
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.