Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 4 अत्याधुनिक ‘चार्ली मोबाइल’ बाइक; SP निकेतन कदम ने दिखाई हरी झंडी

Amravati Rural Police: अमरावती ग्रामीण पुलिस बेड़े में बॉडी कैमरा और सायरन से लैस 4 अत्याधुनिक 'चार्ली मोबाइल' पेट्रोलिंग बाइक शामिल की गईं। परतवाडा को 3 और अचलपुर को 1 बाइक दी गई है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: May 30, 2026 | 02:07 PM

अमरावती ग्रामीण पुलिस (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Rural Police Niketan Kadam SP: ग्रामीण पुलिस दल की कार्यक्षमता में वृद्धि कर नागरिकों को अधिक तेज, प्रभावी और तत्पर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्रामीण पुलिस बेड़े में 4 नई दुपहिया चार्ली मोबाइल पेट्रोलिंग वाहनों को शामिल किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं बाइक यह ‘चार्ली मोबाइल’पेट्रोलिंग मोटरसाइकिलें अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। बाइक में बॉडी-बॉर्न कैमरा है जिससे कार्रवाई में पारदर्शिता और सुरक्षा होगी।

सार्वजनिक सूचनाएं और निर्देश देने के लिए लाउडस्पीकर सुविधा, कंट्रोल रूम और अन्य अधिकारियों से तुरंत संपर्क के लिए वॉकी टॉकी, आपातकालीन स्थिति में भीड़ से निकलने और उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सायरन और बीकन लाइट्स लगे हुए है। इन सुविधाओं सुविधाओं की मदद से पुलिस को अधिक प्रभावी संवाद, त्वरित प्रतिक्रिया (क्विक रिस्पांस), पारदर्शी कार्रवाई और आपातकालीन परिस्थितियों में तेजी से मूवमेंट करने में मदद मिलेगी।

10 मुख्य कार्यों में होगा उपयोग

इन वाहनों का उपयोग घनी आबादी और संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गश्त बढ़ाई जाएगी तथा संकट के समय तुरंत सहायता पहुंचाई जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण रखने के साथ रात के समय अधिक प्रभावी नाइट पेट्रोलिंग भी की जाएगी। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की त्वरित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे शराब कांड में बड़ा खुलासा, ऑनलाइन मेथनॉल मंगाकर आरोपी योगेश वानखेड़े ऐसे बनाया था ‘मौत का कॉकटेल’

नागपुर में दोहरी मार से थमे ट्रकों के पहिये: डीजल की बढ़ी कीमतों से ट्रांसपोर्ट उद्योग बेहाल

संभाजीनगर: मानसून आपदा से निपटने के लिए मनपा की तैयारी तेज; स्मार्ट सिटी में खुलेगा 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष

कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में

अमरावती ट्रैफिक जाम वाले स्थानों पर तुरंत पहुंचकर यातायात सुचारू करने, आपातकालीन कॉल्स पर कम समय में रिस्पांस देने तथा अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने में भी इनका उपयोग होगा। साथ ही नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की दृश्यता बढ़ाने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें:- संभाजीनगर: मानसून आपदा से निपटने के लिए मनपा की तैयारी तेज; स्मार्ट सिटी में खुलेगा 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष

परतवाडा को 3 और अचलपुर को 1 बाइक

इन अत्याधुनिक दुपहिया वाहनों का वितरण पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम के हाथों किया गया। इसमें परतवाडा थाने को 3 बाइक तथा अचलपुर थाने को । बाइक दी गई। इस समय अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड, सहायक पुलिस अधीक्षक सागर भामरे, प्रभारी पुलिस उप अधीक्षक अशोक लांडे, संजय पवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Rural police amravati get charlie mobile patrolling bikes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 02:07 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Crime News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.