नागपुर वाड़ी की म्हाडा कॉलोनी में सनसनी, बंद घर में 4 दिन पुराने वृद्ध दंपति का मिला शव; इलाके में दहशत
Nagpur Wadi Incident: नागपुर के वाड़ी क्षेत्र की म्हाडा कॉलोनी में बंद घर से वृद्ध दंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दुर्गंध आने पर घटना का खुलासा हुआ, मौत 4 दिन पुरानी बताई जा रही है।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर वाड़ी घटना, वृद्ध दंपति मौत, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Elderly Couple Found Dead: नागपुर वाड़ी थाना क्षेत्र के दवलामेटी स्थित म्हाडा कॉलोनी में बंद घर के अंदर वृद्ध दंपति के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घर से आ रही तेज दुर्गंध के कारण इस घटना का खुलासा हुआ। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, दोनों की मौत करीब 4 दिन पहले या उससे अधिक समय पूर्व हुई हो सकती है।
मृतकों की पहचान गंगाधर जानबाजी भोंगाडे (75) और उनकी पत्नी कौशल्या भोंगाडे (70) के रूप में हुई। यह दंपति पिछले करीब 12 वर्षों से म्हाडा कॉलोनी में अकेले रह रहा था। गंगाधर रक्षा आयुध निर्माणी के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और पेंशन पर उनका जीवनयापन चल रहा था। दोनों लंबे समय से बीमार बताए जा रहे हैं।
किचन और बेडरूम में मिलीं लाशें
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ईद के अवसर पर उनके दामाद सुबह करीब 9 बजे मटन लेकर घर पहुंचे, उस समय घर का मेन डोर अंदर से बंद था तथा कंपाउंड मेट पर भी ताला लगा हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Moshi Garbage Depot: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी और एससी आयोग का एक्शन, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
पश्चिम रेलवे का बड़ा सुरक्षा अपग्रेड: चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल पर लगेंगे नए हाइड्रोलिक बफर
Mathura: पत्रकार पर जानलेवा हमला; फरह थाना क्षेत्र में बाइक रोककर लाठी-डंडों से की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
नागपुर में अवैध निजी बसों पर बड़ा एक्शन: HC के आदेश के बाद 22 बसों के रजिस्ट्रेशन रद्द करने का प्रस्ताव!
यह भी पढ़ें:-नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
इसी दौरान उन्हें घर से तेज दुर्गंध आने का एहसास हुआ, शक होने घर वे घर के परिसर में गए लेकिन दुर्गध इतनी तेज थी कि वे तुरंत बाहर आ गए और पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया, स्थानीय नागरिकों ने वाही पुलिस को सूचना दी। पुलिस दल सुबह करीब 10:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचा, ताला तोड़कर भीतर जाने पर घर के रसोईघर में गंगाधर और उनकी पत्नी कौशल्या का शव शयनकक्ष में पाया गया, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया।
