नासिक में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई; छापेमारी में सवा लाख की संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
Nashik Crime News: नासिक में अन्न व औषध प्रशासन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान सवा लाख रुपये की मिलावटी खाद्य सामग्री और एनर्जी ड्रिंक्स जब्त किए।
- Written By: रूपम सिंह
अन्न व औषध प्रशासन महाराष्ट्र राज्य (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nashik FDA Raid Food and Drug Administration: गर्मी के मौसम में एनर्जी ड्रिंक्स और अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए ‘अन्न व औषध प्रशासन’ नासिक कार्यालय ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खुफिया जानकारी के आधार पर जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर कुल 1,19,712 रुपये की संदिग्ध और मिलावटी खाद्य सामग्री जब्त की गई है। यह कार्रवाई अन्न सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देशानुसार और सह आयुक्त (अन्न) श्रीकांत करकाले के मार्गदर्शन में अधिकारियों की एक विशेष टीम द्वारा की गई।
नासिक रोड के जेल रोड स्थित ‘मे। अजनी ट्रेडर्स’ पर बिना लाइसेंस व्यवसाय करने का मामला सामने आया। यहां से कैफीनयुक्त पेय और ‘ऊर्जा पेय’ के नमूने लिए गए और 31,680 रुपये मूल्य की 1584 बोतलें जब्त की गईं। पंचवटी के मार्केट यार्ड स्थित ‘मे। नेहा फूड प्रोडक्ट्स’ भी बिना लाइसेंस के संचालित पाई गई।
कई दुकानों पर मारा छापा
यहां से मैदा पापड़ स्नैक्स के सैंपल लेकर मिलावट और गलत लेबलिंग के संदेह में 13,568 रुपये मूल्य का 336 किलोग्राम का स्टॉक जब्त किया गया। त्र्यंबकेश्वर शहर के ‘मे, बालाजी ट्रेडिंग कंपनी’ में खुले तौर पर बेचे जा रहे ‘रिफाइंड सोयाबीन तेल’ का नमूना लिया गया और मिलावट की आशंका के चलते 68,864 रुपये मूल्य का 430 किलोग्राम तेल जब्त किया गया। इगतपुरी के मुंडेगांव स्थित ‘मे। गुरुदत्त छाया डेअरी होम में बेहद अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में पनीर का उत्पादन और बिक्री पाई गई।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: कोंकण में बरसेंगे बादल, पर विदर्भ-मराठवाड़ा को अभी और सताएगी गर्मी, जानें आज का मौसम
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
US में मुस्लिम होने पर भारतीय कर्मचारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला, आरोपी बोला- हत्या का था इरादा
यह भी पढ़ें:- संत निवृत्तीनाथ महाराज पालकी की तैयारियां पूरी, सुरेगांव की बैल जोड़ी को मिला रथ खींचने का सम्मान
यहां से 3200 रुपये मूल्य का 10 किलोग्राम पनीर जब्त कर नष्ट कर दिया गया। सिन्नर के मालेगांव स्थित ‘मे। स्वामी बेद्रेजेस से मीठे कार्बोनेटेड पेय का नमूना लेकर मिलावट के संदेह में 2400 रुपये मूल्य की बोतलें जब्त की गई।
