Wadha News: सिंदी रेलवे में प्री-प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन, भार्गव बोले- कम खर्च में बेहतर शिक्षा जरूरी
Pre Primary School Inauguration: सिंदी रेलवे में राजेंद्र प्री-प्राइमरी और कस्तूरबा प्री-प्राइमरी स्कूलों का उद्घाटन किया गया। बजाज फाउंडेशन की पहल से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे
School Inauguration (सोर्सः फाइल फोटोः सोशल मीडिया)
Sindi Railway News: शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बाजारीकरण से दिन-ब-दिन महंगी होती जा रही शिक्षा ने मध्यम तथा आर्थिक कमजोर परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने आर्थिक संकट से जुझना पड़ता है। फिर भी कई परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा से वंचित रहना पड़ता है। कम वेतन में निजी स्कूलों के शिक्षक काम पर अच्छे परिणाम देते है।
लेकिन प्रशासन में तगड़ी तनख्वाह के बावजूद परिणाम नही मिलने से प्रशासनीक स्कूलों की घटती छात्र संख्या चिंता का विषय बनी है। दिवंगत कमलनयन बजाज ट्रस्ट, बजाज फाऊंडेशन इस क्षेत्र में वर्षो से काम कर रहा है।
बजाज ट्रस्ट ने शिक्षा क्षेत्र में बढ़ाया कदम
जहां प्रशासन कम खर्च में भवन निर्माण कर सौंपे है तथा 100 से अधिक स्कूलों के शिक्षक शालेय सामग्री आदि की मदद देकर शिक्षा क्षेत्र में काम कर रही है। यह वक्तव्य उदघाटन समारोह के कार्यक्रम में उद्घाटक दिवंगत कमलनयन बजाज ट्रस्ट के सीईओ भार्गव ने नप सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में संबोधन किया।
सम्बंधित ख़बरें
ताश के पत्तों की तरह ढही 3 मंजिला इमारत, भारी मलबे में दबी कई जिंदगियां; पुणे में फिर बरसी आसमानी आफत!
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
गड़चिरोली पुलिस का बडा कदम, बेडगांव कृषि मेले में उमड़े किसान, पुलिस दादालोरा खिड़की से मिला योजनाओं का लाभ
अवैध उत्खनन रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार सख्त, छह महीने में ड्रोन सर्वे; विरार हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्त
प्री-प्राइमरी स्कूलों को मिली नई सुविधाएं
कार्यक्रम की अध्यक्षता नप अध्यक्ष रानी कलोडे, नप उपाध्यक्ष शेख अकिलभाई, बजाज ट्रस्ट शिक्षा विभाग प्रमुख वनमाली, नप शिक्षा समिति सभापति राजश्री प्रशांत बोरीकर, मुख्याधिकारी पूर्णिमा गावित, शरद तलवेकर उपस्थित थे। राजेंद्र प्री-प्राइमरी कक्ष का उदघाटन नगराध्यक्ष रानी कलोडे के हाथों तथा कस्तूरबा प्री-प्राइमरी का उदघाटन भार्गव, वनमाली ने किया। सभी छात्रों को फूलमाला देकर सम्मानित कर सामग्री का वितरण किया।
जल्द ही अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन
मुख्याधिकारी ने कहा प्रशासन की ओर से जल्द ही अन्य सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। नगर के अनेक सहयोग कर्ताओं ने ड्रेस, किताबें, कॉपियां, बस्ता, वॉटर कुलर, वॉटर फिल्टर, साऊंड सिस्टम नि:शुल्क उपलब्ध कराकर सहयोग किया।
ये भी पढ़े: Amravati News: अमरावती-मोर्शी रोड पर गैस सिलेंडर ट्रक से टकराई एसटी बस, कंडक्टर समेत 4 घायल
बजाज ट्रस्ट ने नप नेहरू विद्यालय के पूराने भवन को गिराकर नई स्कूल इमारत नि:शुल्क बनाकर दी। प्री-प्राइमरी के शिक्षक वेतन की जिम्मेदारी को निभाकर प्रशिक्षण बैनर से शिक्षा कक्ष नप राजेंद्र प्री पाईमरी, नप कस्तूरबा प्री प्राइमरी के इंग्लिश स्कूल को सुसज्जित किया।
