ताश के पत्तों की तरह ढही 3 मंजिला इमारत, भारी मलबे में दबी कई जिंदगियां; पुणे में फिर बरसी आसमानी आफत!
Pune Building Collapse: पुणे के मोशी में बारिश के बीच एक तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। मलबे में 15 से 16 श्रमिकों के दबे होने की आशंका है।NDRF और दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
- Written By: गोरक्ष पोफली
इमारत ढहने की तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Moshi Three Storey Building Collapse: महाराष्ट्र के पुणे में जारी मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। बुधवार दोपहर पुणे के मोशी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश के बीच एक तीन मंजिला प्रशासनिक इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
इस भीषण हादसे में करीब 15 से 16 श्रमिकों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में हुआ हादसा
यह दर्दनाक हादसा पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट में हुआ। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे जब कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे, तभी अचानक यह तीन मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। इमारत ढहने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जिस समय यह ढांचा गिरा, उस समय प्रशासनिक कार्यालयों के अंदर कई कर्मचारी मौजूद थे।
सम्बंधित ख़बरें
संदेह कभी सबूत का विकल्प नहीं हो सकता: नागपुर कोर्ट ने हत्याकांड के मामले में आरोपी महिला को किया दोषमुक्त
गड़चिरोली पुलिस का बडा कदम, बेडगांव कृषि मेले में उमड़े किसान, पुलिस दादालोरा खिड़की से मिला योजनाओं का लाभ
अवैध उत्खनन रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार सख्त, छह महीने में ड्रोन सर्वे; विरार हत्या मामले में 8 आरोपी गिरफ्त
Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
एनडीआरएफ आसैर दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य के लिए PCMC की फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मामले की गंभीरता और मलबे के ढेर को देखते हुए एनडीआरएफ के जवानों को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल, एनडीआरएफ और दमकल विभाग के जवान युद्ध स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Yavatmal Crime: 12 साल से फरार पॉक्सो आरोपी बिहार से गिरफ्तार, पाटण पुलिस की बड़ी सफलता
कुछ लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका
एक वरिष्ठ दमकल अधिकारी ने बताया कि बचाव दल मौके पर तैनात है और मलबे को हटाने का काम जारी है। उन्होंने कहा, कुछ लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की प्रबल आशंका है, लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि फंसे हुए लोगों की सटीक संख्या क्या है या कोई हताहत हुआ है या नहीं। भारी बारिश और मलबे की विशाल मात्रा बचाव कार्य में बड़ी चुनौती पेश कर रही है। अब तक किसी की मौत या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन समय बीतने के साथ ही वहां फंसे लोगों के परिजनों की धड़कनें तेज हो गई हैं। प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि जल्द से जल्द मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
