शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार घोषित, नगराध्यक्ष पद के लिए नीता धोबे का नामांकन दर्ज
Shiv Sena UBT Nomination: वर्धा जिले के हिंगनघाट नगर परिषद चुनाव के लिए शिवसेना यूबीटी ने नगराध्यक्ष सहित नगरसेवक के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
- Written By: प्रिया जैस
वर्धा न्यूज
Maharashtra Local Body Election: वर्धा जिले के हिंगनघाट नगरपरिषद चुनाव का माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। 15 नवंबर को शिवसेना (यूबीटी) की ओर से नगराध्यक्ष सहित नगरसेवक के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए नीता सतीश धोबे ने अपना नामांकन पत्र दर्ज कर लिया है।
यूबीटी ने कुल 14 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की है। शिवसेना यूबीटी की ओर से शनिवार को नगराध्यक्ष पद के लिए निता धोबे ने नामांकन पत्र दर्ज किया है। इसके अलावा नगरसेवक के लिए सारिका प्रकाश अनासने, राजश्री मनिष देवडे, निलीमा शंकर मोहमारे, निता पांडुरंग कोटकर, अजय सुधाकर मुळे, सुहास भीमराव मुन, सीमा अनंत गलांडे, भास्कर तुकाराम ठवरे, विजय वसंत आष्टनकर, सतीष राजेश धोबे, सुर्यकांत महादेव तेलतुंबडे, नीतिन वसंत माडेवार ने नामांकन पत्र दर्ज कर लिया है।
इसके अलावा निर्दलीय के रुप में फिरदोस कुरैशी, सुरेखा मानिक मेश्राम, सीमा राष्ट्रपाल मेश्राम, अशोक भीमराव रामटेके, सुलेखा खुशा गायकवाड ने भी नामांकन दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
पूरे ट्रस्ट के खिलाफ दर्ज हो FIR, राम मंदिर विवाद पर शिवसेना UBT, कांग्रेस और NCP (SP) का भाजपा पर बड़ा हमला
शिवसेना UBT विधायकों की अग्नि परीक्षा, राम रक्षा आंदोलन के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई अहम बैठक
रोज रामरक्षा पढ़ें उद्धव… चंद्रपुर से गरजे सीएम फडणवीस, ठाकरे को दी राम के मार्ग पर चलने की नसीहत
यह भी पढ़ें – पैसे बांटकर वोट लेना चुनाव नहीं, शरद पवार ने NDA की जीत पर उठाए सवाल, फडणवीस ने दिया मुंहतोड़ जवाब
राकां-AP के संतोषसिंग ठाकुर का नामांकन
दूसरी ओर वर्धा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट की ओर से पूर्व नगराध्यक्ष संतोषसिंह ठाकूर ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दर्ज कर लिया है़ जबकि पुलगांव नप में अध्यक्ष पद के लिए सविता सुनील ब्राह्मणकर ने नामांकन दर्ज किया है़ वहीं आर्वी नप में अध्यक्षपद के लिए मोहम्मद अमरीन परवीन दीन ने नामांकपत्र दर्ज करने की जानकारी है़
