रेलवे में नौकरी का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, रिश्तेदार ही निकले जालसाज!

Wardha Crime News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 12 लाख ठगे गए। पाटिल दम्पति समेत अन्य पर हिंगनघाट पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
Wardha Crime News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 12 लाख ठगे गए। पाटिल दम्पति समेत अन्य पर हिंगनघाट पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।
वर्धा न्यूज
Published on
Updated on

Wardha Fraud News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रिश्तेदार ने ही युवक को 12 लाख की चपत लगाई। इस प्रकरण में हिंगनघाट पुलिस ने बंटी व बबली के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के हिंगनघाट के महात्मा फुले वार्ड निवासी अभिषेक राजेश ब्राम्हणे (23) फोटोग्राफी का काम करते है।

मध्यप्रदेश के मनावर में उनकी बुआ ज्योति मिलींद कांबले रहती है। बुआ की बड़ी बेटी प्रियंका रामचंद्र पाटिल (40) निवासी मुलताई से अभिषेक की अच्छी पहचान है। प्रियंका व उसके पति रामचंद्र पाटिल (42) से अभिषेक की बाते होती रहती थी। प्रियंका ने उसे बताया कि, पति रामचंद्र यह दिल्ली गृहमंत्रालय में नौकरी पर है। वे तुझे रेलवे में नोकरी लगावाने के लिए मदद करेंगे। इसके लिए पांच लाख देने होंगे, ऐसा कहा।

फॉर्म भरने के लिए दिल्ली भेजा

रिश्तेदार होने के कारण अभिषेक ने विश्वास किया। पश्चात अभिषेक अपने मित्र मयुर कापटे के साथ मुलताई पहुंचा। जहां प्रियंका के घर जाकर मुलाकात की। उस समय रामचंद्र दिल्ली किसी काम से गए थे। अभिषेक ने अपने मित्र मयुर के लिए भी नोकरी की बात कही। 1 अप्रैल 2024 को मयुर ने अपनी बहन के बैंक खाते से 50 हजार रुपए प्रियंका को फोन पे कर दिए पश्चात फार्म भरने के लिए उन्हें दिल्ली भेजा गया।

12 अप्रैल 2024 को वहां एक व्यक्ति मिला। किसी दफ्तर में ले जाकर फार्म भरवा लिए पश्चात पुनः प्रियंका के बैंक खाते में 50 हजार रुपए भेजे गए, इसके बाद एक लाख भेजे। सप्ताह भर बाद 23 अप्रैल को मयुर के पिता गणेश कापटे के बैंक खाते से 4 लाख भेजे गए, इसके बाद 30 अप्रैल को पुनः 3 लाख रुपए रामचंद्र पाटिल के खाते में आरटीजीएस किये गए।

एक वर्ष के बाद भी वापस नहीं मिली राशि

मांग के अनुसार समय समय पर मयुर व अभिषेक ने करीब 12 लाख रुपए अदा किए, इसके बाद से प्रियंका व रामचंद्र पाटिल ने फोन उठाना बंद कर दिया। कोई प्रतिसाद नहीं मिल रहा था। रुपये लौटाने की बात कही, परंतु एक वर्ष से राशि वापिस नहीं मिली। आखिरकार अभिषेक ब्राम्हणे की शिकायत पर हिंगनघाट पुलिस ने प्रियंका व रामचंद्र पाटिल इस दम्पति तथा अन्य कुछ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com