-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Rail Service Back On Track Trains Running Regularly From Wardha And Sevagram
पटरी पर लौटी रेल सेवा, वर्धा व सेवाग्राम से नियमित दौड़ रही ट्रेनें
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
वर्धा. कोरोना संकट के कारण रेल सेवा प्रभावित हो गई थी़ इससे मध्य रेलवे को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा था़ किन्तु पिछले कुछ महीनों से रेल सेवा पटरी पर लौट गई है़ जिले के सेवाग्राम व वर्धा रेलवे स्टेशन से पहले की तरह नियमित ट्रेनें दौड़ रही है़ फलस्वरुप दोनों स्टेशनों पर प्रतिदिन 4.25 लाख रुपये तक आय प्राप्त हो रही है.
यात्रियों की संख्या बढ़ने से फिर एक बाद रेलवे स्टेशनों पर चहल- पहल बढ़ गई है़ पहले लाकडाउन के दौर में 153 वर्ष बाद पहली बार जिले की रेल सेवा ठप हो गई थी़ कई महीनों तक ट्रेनें बंद रखी गई थी़ इससे रेल सेवा पूर्णत: प्रभावित हो गई थी़ किसी तरह कोरोना महामारी से राहत मिलने पर मध्य रेलवे ने एक-एक करके स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया.
कोरोना की दूसरी लहर ने भी सर्वत्र हाहाकार मचा दिया था़ जिले में भी स्थिति अत्यंत गंभीर बन गई थी़ अनेक नागरिकों ने अपनी जान गंवाई. स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने अनेक ट्रेनें रद्द कर केवल स्पेशल ट्रेन चलाने पर जोर दिया़ परिणामवश आम यात्रियों को रेल सेवा से वंचित रहना पड़ा था़ केवल आरक्षित टिकट पाने वाले यात्रियों को ही ट्रेन में प्रवेश था.
सम्बंधित ख़बरें
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
गोंदिया में कागजों पर चल रहीं ग्राम सतर्कता समितियां; पदाधिकारियों को अपने पद और अधिकारों का पता ही नहीं
वर्धा में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने किया घर-घर सत्यापन का निरीक्षण
वर्धा के 14 गांवों में पांच दिनों से पेयजल संकट, मुख्य पाइपलाइन लीकेज से जलापूर्ति ठप
धीरे-धीरे बढ़ी ट्रेनों की संख्या
दूसरी लहर का असर कम होने के बाद धीरे-धीरे रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों की संख्या बढ़ाई़ वर्धा व सेवाग्राम रेलवे स्टेशन से चलने वाली नियमित एक्स्प्रेस गाड़ियों को चलाने का निर्णय लिया गया़ इससे यात्रियों को काफी राहत मिली़ परंतु इसमें आरक्षण लेने वालों को ही प्रवेश था़ इससे आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.
2 पैसेंजर ट्रेनों को किया गया शुरू
पैसेंजर ट्रेनें पूर्ववत चलाने की मांग जिले में सर्वत्र होने लगी़ इसके लिए क्षेत्र के सांसद रामदास तड़स ने भी प्रयास किए़ आखिरकार मध्य रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनें शुरू करने का निर्णय लिया़ इसमें वर्धा-अमरावती व वर्धा-बल्लारशाह ट्रेन का समावेश है, जिससे आम यात्रियों को काफी राहत मिली है.
4.25 लाख रु़ प्रति दिन हो रही आय
गत डेढ़ वर्ष तक कोरोना महामारी के कारण जिले में रेलवे सेवा प्रभावित रही थी़ वर्तमान में वर्धा रेलवे स्टेशन से दो तथा सेवाग्राम रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 4 ट्रेनें छोड़ दोनों स्टेशनों से 55 से 60 ट्रेनें नियमित दौड़ रही है़ फलस्वरुप वर्धा स्टेशन को 3 लाख 50 हजार तथा सेवाग्राम रेलवे स्टेशन को 75 हजार रुपए के करीब प्रतिदिन आय प्राप्त हो रही है़ जो कि पहले की तुलना में अच्छी बताई जा रही है.
Rail service back on track trains running regularly from wardha and sevagram
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














