-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Problem Parking Problem In Mangl Karyalaya Vehicles Are Parked On The Road
मुसीबत: मंगल कार्यालयों में पार्किंग की आफत, सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. मंगल कार्यालयों में शादी कराना अब समाज में एक प्रतिष्ठा का विषय बन गया है. परंतु मंगल कार्यालयों की अवैध पार्किंग नागरिकों के लिए आफत साबित हो रही है. क्योंकि मंगल कार्यालय में पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने से वाहन सीधे-सीधे रास्ते पर खड़े कर दिए जाते हैं. इससे नागरिकों को आवागमन करना मुश्किल हो गया है. फिलहाल शादी समारोह के दिन होने से समस्या से हर रोज नागरिकों को जूझना पड़ रहा है.
आजकल सबकुछ पैकेज में तय होता है. फिर विवाह समारोह इससे अलग कैसे हो सकता है. इवेंट मैनेजमेंट करनेवाली कंपनी तथा मंगल कार्यालय विवाह के लिए आवश्यक पैकेज उपलब्ध कराने से मंगल कार्यालयों में ही विवाह कराने का चलन बढ़ गया है. किसी तरह का टेंशन नहीं होने से मंगल कार्यालय अच्छा विकल्प साबित हो रहा है. परंतु मंगल कार्यालयों के कारण कुछ समस्या भी है, जिसमें सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है, जो अब गंभीर बनी हुई है.
नहीं है पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था
शहर के अधिकतर मंगल कार्यालयों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. इसमें मुख्य मार्ग स्थित शांति भवन, वर्धा-आर्वी मार्ग स्थित शिव पार्वती सभागृह, बैचलर रोड स्थित शिव वैभव सभागृह, दि ग्रांड हैरिटेज, शीतल मंगल कार्यालय, सत्तू शेठ वाड़ा, दाते सभागृह, विट्ठल रूक्मिणी, आकरे, धूनीवाले सभागृह, विद्यादीप सहित अन्य मंगल कार्यालयों में पार्किंग व्यवस्था नहीं है. कार्यक्रमों के लिए आनेवाले लोग सीधे-सीधे वाहन रास्तों पर ही खड़े कर देते हैं. टू वीलर, फोर वीलर वाहन रास्ते पर ही अस्त-व्यस्त खड़े रहने से मार्ग से दौड़नेवाले अन्य वाहनों को आवागमन के लिए जगह ही नहीं बचती, जिससे शहर में यातायात प्रभावित हो रही है.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
सड़क से चलना मुश्किल
मंगल कार्यालयों की मनमानी के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पार्किंग व्यवस्था के अभाव में मंगल कार्यालयों में आनेवाले लोग वाहन रास्ते पर खड़े कर देते हैं. इससे अन्य वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है. बारात रास्ते पर होती है तो बारातियों का नाच-गाना, वाहनों की भीड़ से उस रास्ते से चलना तक मुश्किल होता है. यह समस्या शहर के हर एक मंगल कार्यालय के सामने होती है. इसके बावजूद यातायात विभाग तथा नप प्रशासन मूकदर्शन बना हुआ है.
नप प्रशासन की अनदेखी
शहर के मंगल कार्यालयों के बाहर पार्किंग की सुविधा होना आवश्यक है. इसके बावजूद भी नगर परिषद द्वारा इस ओर अनदेखी की जाती है. परिणामस्वरूप हॉल मालक किसी तरह का ध्यान नहीं देते. यहां तक की यातायात विभाग भी नजरअंदाज कर रहा है. इससे बेखौफ होकर अवैध रूप से रास्ते पर ही पार्किंग की जाती है, जिससे मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है.
किसी भी समय हादसा होने का भय
मंगल कार्यालयों के सामने रखे वाहनों की वजह आधे मार्ग पर अतिक्रमण रहता है़ जिसमें टू वीलर, फोर वीलर वाहनों का समावेश होता है. मार्ग पर इन वाहनों की पार्किंग से मार्ग से गुजरनेवाले अन्य वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार ट्राफिक जाम की समस्या से भी गुजरना पड़ता है. ऐसे में दुर्घटना होने का भी डर लगा रहता है.
Problem parking problem in mangl karyalaya vehicles are parked on the road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














