चुनाव प्रक्रिया अब तक शांत, 6 नगरपालिकाओं में आदर्श आचार संहिता लागू, मामूली शिकायतें प्राप्त
Maharashtra Local Body Polls: वर्धा जिले की 6 नगर पालिकाओं में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आर्वी व वर्धा में मामूली शिकायतों का निपटारा किया गया।
- Written By: आंचल लोखंडे
चुनाव प्रक्रिया अब तक शांत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha Municipal Election: वर्धा जिले की छह नगरपालिकाओं के लिए 2 दिसंबर को मतदान होना है। चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही 4 नवंबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। इसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। अब चुनाव प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अब तक किसी भी नगरपालिका क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की कोई बड़ी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। न ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई होने की जानकारी है।
केवल आर्वी और वर्धा नगरपालिकाओं की ओर से कुछ मामूली शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका शीघ्र निपटारा कर दिया गया। जिले की वर्धा, हिंगनघाट, आर्वी, देवळी, पुलगांव और सिंदी रेलवे नगर पालिका में चुनाव हो रहे हैं। 6 नगराध्यक्षों सहित नगरसेवकों की 166 सीटों के लिए विभिन्न राजनीतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
आचार संहिता लागू
आचार संहिता लागू होते ही नगरपालिका क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर, भूमिपूजन से संबंधित बोर्ड एवं तख्तियों को हटाया या ढक दिया गया। सभी दलों को सख्त निर्देश जारी किए गए। प्रशासनिक स्तर पर नगरपालिका सीमा क्षेत्रों में कुल 28 एसएसटी दल और 11 फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं। हालाँकि पुलगांव में एसएसटी दल के जांच अभियान में एक कार से 24 लाख रुपये नकद जब्त किए गए थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा हाईवे पर 17 माह में 39,475 चालान, 4.29 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया
11वीं प्रवेश में मनमानी फीस का आरोप, पालकों के आर्थिक शोषण पर कार्रवाई की मांग
नेर की मिलमिली नदी में गंदगी का अंबार, दुर्गंध से परेशान नागरिक, नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल
वर्धा: बोर टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान नियमों का उल्लंघन, पर्यटक का वीडियो वायरल
चार नगरपालिकाओं में अब तक कोई उल्लंघन मामला नहीं
जिले की 6 में से 4 नगरपालिकाओं हिंगनघाट, देवळी, पुलगांव और सिंदी रेलवे में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
ये भी पढ़े: रात में डामरीकरण, सुबह होते ही खुदाई…पुणे मनपा का अजीबोगरीब कारनाम, जानें क्या है मामला
वर्धा व आर्वी की शिकायतों का निपटारा
वर्धा व आर्वी नगरपालिकाओं में सिर्फ कुछ मामूली शिकायतें दर्ज हुई थीं। चुनाव निर्णय अधिकारी के अनुसार, वर्धा में बैनर से संबंधित शिकायतें तथा आर्वी में एक छोटी शिकायत मिली थी, जिनका तुरंत निपटारा कर दिया गया है।
