- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Housing Grant Returned Struggle Continues For 6 Years To Fulfill Dream Of Home
आवास का अनुदान गया वापस, आशियाने का सपना पूर्ण करने 6 वर्षों से संघर्ष जारी
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना नगर परिषद प्रशासन की ओर से वर्ष 2018 से चलाई जा रही है़ लेकिन वास्तव यह कि समय पर अनुदान की राशि नहीं मिलने से योजना के लाभार्थी आशियाने का सपना पूर्ण करने के लिये पिछले 6 वर्षों से निरंतर संघर्ष ही कर रहे है़ं मार्च महीने में योजना के तहत अनुदान की राशि मिलने की उम्मीद थी.
वहीं नियोजन के अभाव में अनुदान वापस चला जाने से लाभार्थियों में रोष का माहौल बना हुआ है़ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार ने गरीब नागरिकों को अधिकार के आशियाने का सपना दिखाया़ लेकिन योजना के अमल में उचित नियोजन नहीं दिर्खा दे रहा है.
परिणामवश अनुदान नहीं मिलने से लाभार्थी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे है़ं अधिकांश लाभार्थियों ने कर्ज लेकर मकानों का निर्माण कार्य किया है़ कर्ज का अतिरिक्त ब्याज उन्हें चुकाना पड़ रहा है़ किसी ने अपनी झोपड़ी गिराकर वहां मकान का निर्माण कार्य आरंभ किया़ वहीं अनुदान नहीं मिलने से आज भी मकान पूर्ण नहीं होने के कारण किराए के मकान में रहना पड़ रहा है़ फरवरी महीने में नप को अनुदान प्राप्त होने से वितरित करने का आश्वासन दिया गया था़ लेकिन नियोजन नहीं करने से आर्थिक वर्ष की समाप्ति पर अनुदान वापस चला गया है.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 दुकानदारों का सामान जब्त, व्यापारियों में नाराजगी; कार्रवाई पर उठे सवाल
वर्धा के 14 गांवों में जलापूर्ति ठप, 5 दिन से पानी बंद, पेयजल के लिए भटक रहे नागरिक; पाइपलाइन मरम्मत जारी
वर्धा: सालोड निसर्ग पर्यटन केंद्र को 13.18 करोड़ मंजूर, बोर व्याघ्र परियोजना के 5 गांवों का पुनर्वास स्वीकृत
निरंकारी मिशन का प्रोजेक्ट अमृत, पवनार नदी तट पर ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान में 12 लाख स्वयंसेवक
योजना के तहत शहर में 132 लाभार्थी
वर्ष 2018 में पीएम आवास योजना के लिए 132 नागरिकों ने आवेदन किए थे़ इसमें से अब तक 70 लाभार्थियों ने अनुदान नहीं मिलने से मजबूरन कर्ज उठाकर मकानों का निर्माण कार्य पूर्ण किया है़ 23 लाभार्थियों के मकान का निर्माण कार्य फाउंडेशन तक आकर रुक गया है़ 15 लाभार्थियों के मकान का निर्माण कार्य स्लैब तक आकर रूक गया है़ रेत नहीं मिलने के कारण अभाव में 6 लाभार्थियों के मकान का कार्य ठप है़ वहीं 18 लाभार्थियों ने अभी तक निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किया था.
योजना में 2 करोड़ का मिला था अनुदान
पीएम आवास योजना के अंतर्गत 108 लाभार्थियों को अनुदान की राशि की सख्त जरूरत है़ 70 लाभार्थी ऐसे हैं जिन्होंने निर्माण कार्य कर्ज लेकर जैसे तैसे पूर्ण किया. वहां रहने चले गए़ ऐसे लाभार्थियों के मकान पर योजना का नाम व लाभार्थी को दी गई रकम की पेंटिंग की गई़ अनुदान नहीं, लेकिन योजना की मार्केटिंग की गई है़ फरवरी महहने में 2 करोड़ का अनुदान नप प्रशासन को प्राप्त हुआ था़ किंतु आर्थिक वर्ष की समाप्ति पर नियोजन के अभाव के चलते अनुदान की रकम वापस चली गई है़ अब पुन: नए सिरे से कर्मचारियों को प्रक्रिया पूर्ण करनी पड़ रही है़ अनुदान मिलने में और डेढ़ से 2 महीने की अवधि लगने की बात कही जा रही है.
Housing grant returned struggle continues for 6 years to fulfill dream of home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर: मोबाइल बिजनेस में निवेश का झांसा, बड़े रिटर्न का लालच देकर लाखों की ठगी, नगर पुलिस की जांच शुरू
Feb 25, 2026 | 01:45 PMसिर्फ ₹449 में 4 सिम का धमाका, जियो का फैमिली प्लान बना मिडिल क्लास के लिए सुपर डील
Feb 25, 2026 | 01:43 PMपीएम मोदी ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को शादी की दी बधाई, शेयर किया भावुक पत्र
Feb 25, 2026 | 01:43 PMभीड़ का खूनी न्याय: जलगांव में अफवाह की भेंट चढ़ा अज्ञात युवक, सरेआम लात-घूंसों से ली जान
Feb 25, 2026 | 01:41 PMअमेरिकी राष्ट्रपति के बड़े बोल… ईरान का परमाणु कार्यक्रम तबाह और 8 युद्ध खत्म करने का किया ऐतिहासिक दावा
Feb 25, 2026 | 01:40 PMपुणे में महिला से प्रताड़ना और जबरन गर्भपात का आरोप, पति समेत 5 पर केस
Feb 25, 2026 | 01:34 PMछत्रपति संभाजीनगर: फार्मेसी कॉलेजों में आधार लिंक बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य, PCI का सख्त आदेश
Feb 25, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














