पोला की रात खून से लाल हुआ हिंगनघाट! ब्याज के पैसों के विवाद में दोस्त ने की निर्मम हत्या
Wardha Crime News: वर्धा जिले के हिंगनघाट में बैल पोला की रात ब्याज के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव नाले में फेंका दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Hinganghat Murder News: महाराष्ट्र के हिंगनघाट शहर में एक के बाद एक अपराध की घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हाल ही में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर शव दफनाने की घटना की चर्चा शांत भी नहीं हुई थी कि, बैल पोला (बैलों का त्योहार) के दिन देर रात एक और हत्याकांड से पूरा वर्धा जिला दहल गया। ब्याज के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया।
मृतक की पहचान 43 वर्षीय मनोज छत्रपाल बेदी के रूप में हुई है, जो निशानपुरा वार्ड के निवासी थे और एक सीड्स कंपनी में ड्राइवर का काम करते थे। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों, बंटी जयराज (39), रूपेश मंडलवार (38), और अमजद खां रसूल खां पठान उर्फ बाबा (32) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक मनोज बेदी ने लगभग एक साल पहले आरोपी बंटी जयराज से ब्याज पर एक लाख रुपये लिए थे। आर्थिक तंगी के कारण मनोज यह कर्ज चुका नहीं पा रहा था, जिसके चलते बंटी जयराज आए दिन उसके घर आकर गाली-गलौज करता था।
सम्बंधित ख़बरें
ट्यूबवेल पर शराब पार्टी बनी मौत की वजह, दोस्तों ने ही ईंट से पीट-पीटकर ले ली जान; पुलिस पर भी फायरिंग
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
अमरावती में बेटी का सिर मुंडवाने वाले सौतेले पिता और सगी मां गिरफ्तार, चरित्र पर शक कर बेल्ट से की थी बर्बरता
अमरावती में रात भर सड़कों पर उतरे आला अफसर, कोंबिंग ऑपरेशन में 4 तड़ीपार बदमाश गिरफ्तार और 7 हथियार जब्त
हत्या की रात का घटनाक्रम
बताया जा रहा है कि 22 अगस्त की रात, जब मनोज अपने परिवार के साथ भोजन कर रहे थे, तो उनके मोबाइल पर रूपेश मंडलवार और अमजद पठान के बार-बार फोन आ रहे थे। रात करीब 8:30 बजे रूपेश और अमजद दोनों मनोज के घर पहुंचे और कुछ बात करने का बहाना बनाकर उसे अपने साथ ले गए।
रात भर मनोज घर नहीं लौटा। चिंतित होकर, मनोज की पत्नी ज्योति बेदी ने रूपेश और अमजद से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने टालमटोल भरे जवाब दिए और बाद में अपना फोन बंद कर लिया। अपने पति के घर न लौटने पर, ज्योति बेदी ने 23 अगस्त की सुबह पुलिस स्टेशन में जाकर पूरी बात बताई।
यह भी पढ़ें:- नागपुर में ठेकेदार करेंगे भीख मांगों आंदोलन, सराकर पर करोड़ों का भुगतान नहीं करने का लगाया आराेप
नाले में मिला शव, तीन आरोपी हिरासत में
पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल शुरू करने पर उसी दिन सुबह मोक्षधाम के पास दाभा परिसर के एक नाले में एक शव मिला। शव की पहचान मनोज बेदी के रूप में की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बंटी जयराज, रूपेश मंडलवार और अमजद पठान को हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
यह घटना हिंगनघाट में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की मांग की है।
