बेंगलुरु में सनसनी, क्रिकेट मैदान पर मिला इंसान का कटा हुआ सिर, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
Bengaluru Murder: बेंगलुरु के वर्थुर में क्रिकेट मैदान पर कटा हुआ इंसान का सिर मिलने से हड़कंप मचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी और टायरों के निशानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अनन्या तिवारी
सांकेतिक फोटो (सोर्स-IANS)
Bengaluru Crime Human Head Found On Cricket Ground: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार सुबह शहर के वर्थुर थाना क्षेत्र के कोडाथी स्थित एक क्रिकेट मैदान में कटा हुआ इंसान का सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सुबह कुछ लड़के क्रिकेट खेलने के लिए मैदान पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर मैदान में पड़े एक कटे हुए मानव सिर पर पड़ी। यह देखकर वे घबरा गए और तुरंत वर्थुर पुलिस को सूचना दी।
शरीर के बाकी हिस्सों की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का प्रारंभिक निरीक्षण किया। हालांकि, अब तक मृतक के शरीर के बाकी हिस्सों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के इलाके में लगातार तलाश कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
कस्टडी में मौत पर सख्ती: फॉरेंसिक जांच, वीडियो पोस्टमार्टम अनिवार्य; 18 माह तक सुरक्षित रहेगा CCTV डेटा
3 साल से फरार मकोका का कुख्यात आरोपी सुमित सावंत गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच ने खारघर में घेराबंदी कर दबोचा
स्कूल के ठीक सामने चल रहा था वेश्यावृत्ति का रैकेट! मीरा रोड के ‘ANK लग्जरी सैलून एंड स्पा’ पर पुलिस का छापा
टायरों के निशान और CCTV फुटेज बनी जांच का आधार
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास दोपहिया वाहन के टायरों के निशान मिले हैं। शुरुआती आशंका है कि कोई व्यक्ति मोटरसाइकिल से कटा हुआ सिर यहां लाकर फेंक गया। इस सुराग के आधार पर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
मृतक की पहचान और हत्या का मकसद अब भी रहस्य
फिलहाल, वर्थुर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़ी शुरुआती जानकारी जुटा रही है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट हो पाया है।
इस भयावह घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस वारदात से सकते में हैं, जबकि पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
पहले भी कर्नाटक में सामने आ चुका है ऐसा मामला
10 अगस्त 2025 को भी कर्नाटक के तुमकुरु जिले के कोरतगेरे के कोलाला गांव में ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। सड़क किनारे कई प्लास्टिक बैगों में एक महिला का कटा हुआ सिर और शरीर के टुकड़े बरामद हुए थे।
पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त को राहगीरों ने सबसे पहले महिला के शरीर के अंगों से भरे सात प्लास्टिक बैग देखे थे। इसके बाद 8 अगस्त को पुलिस ने मौके की तलाशी के दौरान सात और बैग बरामद किए, जिनमें शरीर के अन्य हिस्से और सिर मिला। सिर की मदद से महिला की पहचान 42 वर्षीय लक्ष्मीदेवम्मा के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें एडमिशन नहीं मिला तो छात्र ने हैक कर दी IIT कानपुर की वेबसाइट, लेकिन FIR की जगह मिला इंटर्नशिप का मौका
पारिवारिक विवाद में हुई थी हत्या
जांच में सामने आया कि आरोपी कार से शव को प्लास्टिक बैगों में भरकर चिम्पुगनहल्ली और वेंकटपुरा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर अलग-अलग जगह फेंक गए थे। पुलिस ने महिला के दामाद और स्थानीय दंत चिकित्सक डॉ. रामचंद्रप्पा एस. तथा उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने पारिवारिक विवाद के बाद सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े करने की बात कबूल की थी।
-IANS ऐजेंसी इनपुट
