Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी पंकज साठवने गिरफ्तार

Wardha Drug Smuggling: वर्धा के हिंगनघाट में एमडी (मेफेड्रोन) तस्करी गिरोह के खिलाफ MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लंबे समय से फरार आरोपी पंकज प्रभाकर साठवने को गिरफ्तार किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 21, 2026 | 01:09 PM

हिंगनघाट एमडी तस्करी- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Hinganghat MD Drug Case: हिंगनघाट पुलिस द्वारा एमडी (मेफेड्रोन) मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मकोका के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात आरोपी पंकज प्रभाकर साठवने को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर नागपुर शहर, नागपुर ग्रामीन और चंद्रपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, घरफोड़ी, आर्म्स एक्ट, गांजा व एमडी की तस्करी, शराबबंदी उल्लंघन सहित कुल 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 31 मई 2026 को हिंगनघाट पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पियुष उर्फ मस्तान राजू मुसले (27), निखिल मनोज रामनवार (25), जय वसंत चुटे (21), कार्तिक वसंत हमंद (29) तथा रितिक उर्फ पकोड़ा प्रकाश खोड़े (26) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद किया था।

6 माह में 26 लाख रुपये के लेन-देन का खुलासा

जांच के दौरान इस गिरोह की संगठित अपराध में संलिप्तता सामने आने पर 13 जुलाई 2026 को मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रन अधिनियम (मकोका) 1999 के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान फरार आरोपी पंकज प्रभाकर साठवने की तकनीकी साक्ष्यों एवं गोपनीय सूचना के आधार पर तलाश की गई। पुलिस ने उसे 17 जुलाई को छ। संभाजीनगर से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी अन्य कई मामलों में भी नागपुर शहर एवं नागपुर ग्रामीन पुलिस को लंबे समय से वांछित था।

सम्बंधित ख़बरें

25 से 30 मिनट में दक्षिण मुंबई से ठाणे का सफर! आकार ले रहा 6 लेन का सिंग्नल फ्री एलिवेटेड रोड

Buldhana News: खामगांव-जालना ब्रॉड गेज रेल परियोजना के लिए 54 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित

वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना

Amaravati News: एमपी की 4 बीज कंपनियों पर FIR, बोगस सोयाबीन बीज से किसानों को लाखों का नुकसान

पुलिस की नागरिकों से अपील

वर्धा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना एटीएम कार्ड, बैंक 6 महीने में 26 लाख कों खाता नंबर या यूपीआई स्कैनर उपयोग के लिए न दें। ऐसा करने से साइबर एवं आपराधिक गतिविधियों में उनके बैंकिंग संसाधनों का दुरुपयोग हो सकता है।

ये भी पढ़े: पुणे में एक जुड़वा बेटी का एडमिशन कराकर घर लौट रहा था टिपले परिवार, समृद्धि महामार्ग पर काल बना हादसा

6 महीने में 26 लाख रुपयों का किया गया व्यवहार

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़े पैसों के लेन-देन के लिए अन्य लोगों के एटीएम कार्ड, बैंक खाते और यूपीआई स्कैनर का इस्तेमाल करते थे। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे मार्गदर्शन, डीवाईएसपी सुशीलकुमार नायक के नेतृत्व में हिंगनघाट पुलिस एवं एसडीपीओ कार्यालय की टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। मामले में आगे की जांच जारी है। पिछले 6 माह में इस प्रकार के म्यूल खातों में लगभग 26 लाख के व्यवहार होने की बात पुलिस जांच में सामने आयी है।

Hinganghat md drugs smuggling mcoca pankaj sathavane arrest wardha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 01:09 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra News
  • MCOCA
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.