बोगस सोयाबीन बीज- फाइल फोटो (सोर्ः सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amaravati News: एमपी की 4 बीज कंपनियों पर FIR, बोगस सोयाबीन बीज से किसानों को लाखों का नुकसान

Fake Soybean Seeds: अमरावती में बोगस और अमानक सोयाबीन बीज बेचकर किसानों को ठगने के मामले में मध्य प्रदेश की 4 बीज कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

महाराष्ट्र डेस्क

Amaravati Seed Scam: अमरावती जिले में अमानक व बोगस सोयाबीन बीज बेचकर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाली मध्य प्रदेश की चार बड़ी बीज कंपनियों के खिलाफ कृषि विभाग ने शिकंजा कस दिया है। खेत में बुआई के बाद भी बीज अंकुरित न होने से किसानों का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस मामले में कृषि अधिकारियों की शिकायत पर रहिमापुर थाने में 3 और शिरखेड में 1 ऐसे चार मामले दर्ज हुए है।

इसके पूर्व भी ग्रामीण क्षेत्र में 26 तथा शहरी क्षेत्र में 4 मामले दर्ज हुए थे।अंजनगांव सुर्जी तहसील के कृषि अधिकारी व बीज निरीक्षक सुरेश रामाभाऊ रामागड़े एवं शोहेब शेख अयूब चौहान की शिकायत पर रहिमापुर पुलिस ने कार्रवाई की है। रत्नापुर शिवार में सोयाबीन बीज की बुआई के बाद बीज न उगने पर कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।इसी तरह चिंचोली शिवार में सोयाबीन बीज अंकुरित नहीं होने से किसानों का पूरा खरीफ खर्च बर्बाद हो गया।

सोयाबीन बीज नहीं उगे

घोगर्डा शिवार में सोयाबीन बीज के पूरी तरह निष्फल साबित होने पर FIR दर्ज की गई। मोर्शी के गोराला में बीज नहीं उगेमोर्शी तहसील के गोराला गांव में किसानों ने विविध कंपनी के सोयाबीन के बीज बोए थे। बुआई के काफी दिन बीत जाने के बाद भी बीज बिल्कुल नहीं उगे। किसानों की शिकायत पर तहसील स्तरीय कृषि समिति ने मौके पर जाकर खेतों की समीक्षा की, जिसमें खरीफ फसल पूरी तरह बर्बाद पाई गई।

एमपी की 4 बीज कंपनियों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

इसके बाद मोर्शी के तहसील कृषि अधिकारी व बीज गुण निरीक्षक दिनेश रघुनाथ चौधरी 43 की लिखित शिकायत पर शिरखेड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। सभी बीज कंपनियों और उनके प्रबंधकों के खिलाफ विभिन्न सख्त धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए हैं।

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार