25 से 30 मिनट में दक्षिण मुंबई से ठाणे का सफर! आकार ले रहा 6 लेन का सिंग्नल फ्री एलिवेटेड रोड
Mumbai Thane Elevated Road: एमएमआरडीए का 13.9 किमी 6-लेन सिग्नल फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर तेजी से बन रहा है। इसके पूरा होने पर दक्षिण मुंबई से ठाणे का सफर सिर्फ 25-30 मिनट में पूरा होगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आलोक उमाकृष्ण
मुंबई ठाणे एलिवेटेड रोड (फोटो नवभारत)
Mumbai Thane Elevated Road 6 Lane Signal Free: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को भारी ट्रैफिक से मुक्ति दिलाने के लिए कई इंफ़्रा योजनाओं पर कार्य हो रहा है। दक्षिण मुम्बई से ठाणे के बीच सिग्नल फ्री यातायात के लिए एमएमआरडीए के माध्यम से लगभग 14 किमी का एलिवेटेड रोड का काम तेजी से शुरू है।
ईस्टर्न फ्रीवे का विस्तार
चेम्बूर-घाटकोपर से सीधे दक्षिण मुंबई से जुड़ने वाले फ्री वे के विस्तार के रूप में छेड़ानगर से ठाणे के आनंद नगर तक 6 लेन का सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाया जा रहा है,यही नहीं बल्कि इस कॉरिडोर को आगे ठाणे के साकेत के पास समृद्धि हाइवे से भी जोड़ा जा रहा है। लगभग 3 हजार करोड़ के इस बहुउद्देश्यीय प्रोजेक्ट के पूरा होने पर दक्षिण मुंबई से ठाणे का सफर सिर्फ 25-30 मिनट में हो सकेगा।
160 टन का गर्डर लांचर
MMRDA ने छेड़ा नगर-आनंद नगर एलिवेटेड रोड पर इंजीनियरिंग का बड़ा कारनामा कर दिखाया। मुंबई के नए हाई-स्पीड मार्ग के लिए MMRDA ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 13.9 किमी लंबे छेड़ा नगर से आनंद नगर एलिवेटेड ईस्टर्न फ्री वे विस्तार प्रोजेक्ट के तहत व्यस्त ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर 59 मीटर लंबे और 160 मेट्रिक टन वजनी सेगमेंट लांचर के मुख्य गर्डर के दोनों हिस्से सफलतापूर्वक स्थापित किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
Amaravati News: एमपी की 4 बीज कंपनियों पर FIR, बोगस सोयाबीन बीज से किसानों को लाखों का नुकसान
ठाणे: मीरारोड में खुलेगा नया राशन कार्यालय, 42 दुकानों का होगा संचालन, नरेंद्र मेहता के प्रयासों को मिला यश
Amravati News: अमरावती मनपा आयुक्त मंगेश गोंडवले ने सुकली कम्पोस्ट डिपो का किया निरीक्षण
4 घंटे में हुआ 24 घंटे का काम
बताया गया कि आमतौर पर इस जटिल प्रक्रिया को पूरा करने में 18 से 24 घंटे लगते हैं। लेकिन उत्कृष्ट योजना, सख्त सुरक्षा उपायों और MMRDA व मुंबई ट्रैफिक पुलिस के समन्वय से यह पूरा काम सिर्फ 4 घंटे में पूरा कर लिया गया। MMRDA अधिकारियों ने इसे अभियांत्रिकी कौशल और सटीक प्लानिंग का उदाहरण बताया।
आगे की योजना
मुख्य गर्डर लांचर लगने के बाद अब सेगमेंट लांचर की मदद से 1,632 प्रीकास्ट सेगमेंट एक-एक कर लगाए जाएंगे। हर सेगमेंट का वजन लगभग 90 मेट्रिक टन है। इनसे 25 मीटर चौड़ा सिंगल-सेल सेगमेंट सुपर स्ट्रक्चर बनाया जाएगा। इससे वायाडक्ट के निर्माण में तेजी आएगी और प्रोजेक्ट अगले बड़े चरण में प्रवेश करेगा।
हाई स्पीड कनेक्टिविटी
यह सिग्लन फ्री कॉरिडोर ठाणे- मुंबई के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। कॉरिडोर आनंद नगर से मुलुंड, ऐरोली, JVLR, विक्रोली, कांजुरमार्ग, मानखुर्द और घाटकोपर होते हुए छेड़ा नगर पर खत्म होगा। मुलुंड ऑक्ट्रॉय नाका पर यह कॉरिडोर बन रहे आनंद नगर-साकेत एलिवेटेड रोड से सीधा जुड़ जाएगा। इससे ठाणे और नासिक हाईवे तक बिना रुके सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ेः- वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
जरूरी स्थानों पर बनेंगे रैंप
यातायात को सुगम बनाने के लिए इस कॉरिडोर पर कई जगह 2 लेन के अप और डाउन रैंप बनाए जाएंगे। अहम रैंप मुलुंड चेक नाका, ऐरोली जंक्शन और विक्रोली जंक्शन पर होंगे। इन रैंप्स की मदद से दक्षिण की ओर जाने वाले वाहन आसानी से मुख्य सड़क पर आ-जा सकेंगे। MMRDA के अधिकारियों के अनुसार, यह एलिवेटेड रोड बनने से लोकल ट्रैफिक को बायपास किया जा सकेगा।
ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद मुंबई-ठाणे के बीच सफर तेज, सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा।इसके बनने के बाद दक्षिण मुंबई से ठाणे तक का सफर सिर्फ 25 से 30 मिनट में पूरा हो जाएगा। अभी इस दूरी को तय करने में 1.5 घंटे से ज्यादा लग जाते हैं।
