-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Guardian Minister Pankaj Bhoir S Public Darbar On June 7
Wardha News: पालकमंत्री पंकज भोयर का जनता दरबार 7 जून को, विविध कार्यक्रमों में रहेंगे उपस्थित
- Written By: आंचल लोखंडे
पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने पहल करते हुए जनता दरबार की अपनी परंपरा कायम रखी है। शनिवार 7 जून को दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन विभाग के सभागृह में जनता दरबार का आयोजन किया गया है।

पालकमंत्री पंकज भोयर का जनता दरबार 7 जून को (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: नागरिकों को प्रशासकीय स्तर पर अनेक दिक्कतें व समस्याएं हमेशा ही आती हैं। इन दिक्कतों का निराकरण नहीं होने से नागरिकों को सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। परिणामस्वरूप उनके समय व पैसों का अपव्यय होता है। लेकिन अब पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने पहल करते हुए जनता दरबार की अपनी परंपरा कायम रखी है। शनिवार 7 जून को दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन विभाग के सभागृह में जनता दरबार का आयोजन किया गया है। पालकमंत्री 3 दिन जिले में विविध कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे।
पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर की अध्यक्षता में होने वाले जनता दरबार में जिलाधिकारी वान्मथी सी., पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन, राजस्व विभाग के अधिकारी, जिला परिषद, महावितरण, नगर परिषद, नगर पंचायत, लोकनिर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलापूर्ति विभाग व स्वच्छता विभाग, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण, भूमि अभिलेख व अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहने वाले हैं। पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर नागरिकों की समस्याएं, दिक्कतें, शिकायतें तथा सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में सीधी चर्चा कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने वाले हैं। नागरिकों के प्रश्न व समस्याएं तत्काल दूर हों और कम परेशानी में काम अच्छे से हो, यह इसके पीछे का उद्देश्य है।
पालकमंत्री डॉ. भोयर ने परंपरा को कायम रखा
डॉ. पंकज भोयर ने अपने विधायकी के दो चरण में निरंतर जनता दरबार, सेवा पखवाड़ा जैसे उपक्रम चलाकर जनता के प्रश्नों का निवारण करने का कार्य किया था। राज्यमंत्री व पालकमंत्री होने के बाद भी उन्होंने यह परंपरा कायम रखी है। केवल जिले में नहीं बल्कि राज्य में भी जनता दरबार आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करने पर प्राथमिकता दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा मेडिकल कॉलेज निर्माण को मिली तकनीकी मंजूरी, 403.89 करोड़ की परियोजना जल्द शुरू
Wardha News: साहर PHC के वैद्यकीय अधिकारी पर कर्मचारियों के गंभीर आरोप, जांच समिति गठित
वर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
उपक्रम का लाभ लेने का नागरिकों को आह्वान
प्रशासकीय स्तर पर प्रश्न व समस्याओं का निराकरण करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया है। नागरिकों ने अपने व्यक्तिगत, सामाजिक अथवा प्रशासकीय दिक्कतें, सरकारी योजना के लाभ के संदर्भ में शिकायत तथा जरूरी मदद के लिए इस जनता दरबार का लाभ लेने का आह्वान पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने किया है।
सरकारी योजनाओं के लाभ का होगा वितरण
जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार के विविध योजनाओं की जानकारी दी जाने वाली है। साथ ही इन योजनाओं के बारे में मार्गदर्शन भी किया जाएगा। कागजात व अन्य विषयों के संदर्भ में प्रशासन सहयोग करने वाला है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को विविध योजनाओं के लाभ का वितरण भी किया जाने वाला है।
इन विविध कार्यक्रमों में रहेंगे उपस्थित
पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे नागपुर से वर्धा की ओर प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:30 बजे जिला परिषद के मैदान में आयोजित शिवराज्यभिषेक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। 11 बजे अनेकांत स्वाध्याय मंदिर में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदग्रहण समारोह में उपस्थित रहेंगे, दोपहर 1 से 3:30 बजे तक प्रशासकीय कार्य के लिए समय आरक्षित रखा गया है। शाम 4 बजे जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित रेती निर्गति नीति 2025 जनजागृति बैठक में उपस्थित रहेंगे, शाम 6 बजे रयतवारी पालकी समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में उपस्थित रहेंगे।
शनिवार 7 को सुबह 10 बजे नागरी स्थानीय स्वराज्य संस्था क्षेत्र के विकास व आगामी काल में नियोजन पर पूर्व नगराध्यक्ष व नगरसेवकों के साथ नप के अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में आयोजित बैठक में उपस्थित रहेंगे, दोपहर 1 बजे जनता दरबार, दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रशासकीय कार्य के लिए समय आरक्षित, रविवार 8 को दोपहर 12 बजे बोरधरण स्थित भोंडाई माता में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उपस्थित रहेंगे।
Guardian minister pankaj bhoir s public darbar on june 7
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMउत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














