- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Fight Candidature In Arvi Nagar Panchayat Mla And Mp Political Turmoil Erupt
आर्वी नप में उम्मीदवारी के लिए कड़ा संघर्ष, विधायक और सांसद में होगी फाइट, मचेगा सियासी घमासान!
- Written By: प्रिया जैस
Local Elections: चुनाव विभाग द्वारा नगर परिषद के नगराध्यक्ष और नगरसेवक पद के चुनाव के लिए आरक्षण की घोषणा कर दी है। जल्द ही आचार संहिता भी लग जाएगी, माना जा रहा है कि, चुनाव नवंबर के बाद होंगे।

आर्वी नगर परिषद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Wardha Elections: नवंबर के बाद आचार संहिता लगाई जा सकती है। इसलिए अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। नगराध्यक्ष के लिए सामान्य महिला आरक्षण की घोषणा की गई है। इसलिए, कई लोगों ने अपनी उम्मीदवारी पाने के लिए अपने राजनीतिक नेताओं के पास अच्छी लॉबिंग शुरू कर दी है।
चूंकि सांसद राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार पार्टी) से हैं और उनके पिछले अनुभव को देखते हुए सांसद अमर काले समय पर अपने उम्मीदवार की घोषणा करेंगे और वे वहीं उम्मीदवार रहेंगा, लेकिन सत्ताधारी भाजपा की ओर से उम्मीदवारी पाने के लिए लंबी लाइन लग गई है।
क्या कहते है पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स?
इसमें दोनों भाजपा विधायक अपने-अपने समर्थकों और अपने-अपने कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारी दिलाने के लिए जोर लगाएंगे, इसलिए सत्ताधारी भाजपा पार्टी की उम्मीदवारी किसे मिलेगी? इस और लोगों की नजरे लगी है। आम भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह चचर्चा जोर पकड़ रही है कि किसी वफादार भाजपा कार्यकर्ता को नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवारी मिलनी चाहिए तथा उसके कार्य आम जनता की सेवा करणे मे लगे हो पॉलिटिकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि पिछले अनुभव को देखते हुए आने वाला मेयर का चुनाव दो सत्ताधारी विधायक और सांसद के बीच कांटे की टक्कर वाला होगा।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा: मांडगांव में कार-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर, श्रद्धालुओं समेत कई लोग घायल
वर्धा में 64% मिट्टी परीक्षण पूरा, 30 जून तक 7,500 नमूनों की जांच का लक्ष्य
वर्धा हाईवे पर 17 माह में 39,475 चालान, 4.29 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया
11वीं प्रवेश में मनमानी फीस का आरोप, पालकों के आर्थिक शोषण पर कार्रवाई की मांग
दादाराव केचे की पुत्रवधू भाग्यश्री सुधीर केचे, माधुरी राम निस्ताने, स्नेहा गौरव जाजू, स्नेहल सुमित शिंगणे, दीपा सुरेश मोटवानी, छाया बाजपेयी, वर्षा ठाकुर, नंदिनी पुरोहित, विशाखा विनय डोले, सारिका लोखंडे, उषा सोनटक्के, चंदा अग्रवाल, कहारे आदि लोगों की एक लंबी सूची सामने आ रही है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि महाविकास आघाड़ी और महायुति के घटक दल अकेले चुनाव लड़ेंगे या मिलकर।
यह भी पढ़ें – AI Gemini ऐप ने उड़ाई पुलिस की नींद, एक वायरल फोटो से मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
महाविकास आघाड़ी में सांसद अमर काले और महायुति में भाजपा के विधायक उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। कांग्रेसने स्वतंत्र लड़ने की घोषणा की है। तस्वीर अभी साफ नहीं है और चुनाव की घोषणा होने तक यह स्पष्ट नहीं होगा कि कौन चुनाव लड़ेगा। राकांपा, बसपा, राष्ट्रवादी पार्टी अजित पवार गुट, मनसे, शिवसेना, उबाठा, शिवसेना शिंदे गुट, रिपब्लिकन पार्टी, निर्दलीय उम्मीदवारों में से कौन उम्मीदवार के रूप में खड़ा होगा, इस पर मतदाताओं की नजरे लगी है।
26 पदाधिकारी नगर परिषद में होंगे नियुक्त
नगर परिषद के नगराध्यक्ष पद के लिए चुनाव की घोषणा जल्द ही की जाएगी नगर परिषद के तहत 12 प्रभाग है और 25 नगरसेवक और एक नगराध्यक्ष समेत कुल 26 पदाधिकारी नगर परिषद में नियुक्त होंगे। मौजूदा जनगणना के अनुसार, आर्वी नगर परिषद में पुरुष और महिला वोटरों की संख्या लगभग 42,222 वोटर अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे और महिला प्रतिनिधि को चुनेंगे
Fight candidature in arvi nagar panchayat mla and mp political turmoil erupt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून से पहले नागपुर की सड़कें बनीं मुसीबत, बढ़ा हादसों का खतरा; अधूरी मरम्मत पर उठे सवाल
Jun 11, 2026 | 12:52 PMमहाराष्ट्र बनेगा देश का डेटा सेंटर हब, फडणवीस सरकार ने 20 ग्रीन डेटा सेंटर पार्कों को दी मंजूरी
Jun 11, 2026 | 12:47 PMExplainer: फैंस बेशुमार-प्रदर्शन बेकार, खराब योजना और कमजोर जमीनी स्तर के कारण FIFA World Cup से दूर होता भारत
Jun 11, 2026 | 12:45 PMढोल-नगाड़ों के साथ मना लालू यादव का जन्मदिन, तेज प्रताप हुए भावुक, बोले- मेरी उम्र भी लग जाए, देखें तस्वीरें
Jun 11, 2026 | 12:42 PMMosquito Repellent Plants: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे, सेहत और माहौल होगा बेहतर
Jun 11, 2026 | 12:41 PM‘अटेम्प्ट टू मर्डर का चार्ज लगाओ’, ठाणे में कैब ड्राइवर ने बुजुर्ग को पीटा तो भड़के डिप्टी सीएम, Video वायरल
Jun 11, 2026 | 12:40 PMचंद्रपुर: जानाला-पोंभूर्णा मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप, सड़क पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता
Jun 11, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM
बलूचिस्तान से UN तक BLA पर अमेरिका ने क्या दांव खेला? उड़ी पाकिस्तान-चीन की नींद!
Jun 10, 2026 | 08:26 PM
सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM














