वर्धा नगर परिषद में 88,013 वोटर, अंतिम चुनाव सूची जारी, हिंगनघाट, आर्वी नप में गरमाया चुनावी माहौल

Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नगर परिषद की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रभाग रचना व आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हुई।
Maharashtra Local Body Elections: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव के लिए नगर परिषद की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रभाग रचना व आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हुई।
वर्धा न्यूज
Published on: 
Updated on: 

Wardha Elections: स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव की ओर सभी की नजरे टिकी हुई है। इस चुनाव के मद्देनजर नगर परिषद की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। जिससे इच्छुक तैयारियों में जुट गए है। वर्धा नगर परिषद में अंतिम मतदाता सूची के अनुसार 88 हजार 13 मतदाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रभाग रचना व आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण हुई।

इसके बाद नगर परिषद प्रशासन ने चुनाव सूची प्रसिद्ध की, लेकिन अधिकांश नागरिकों के नाम चुनाव सूची में नहीं आने के कारण रोष व्यक्त किया जा रहा था। नागरिकों व इच्छुक उम्मीदवारों द्वारा आपत्तियां दर्ज की गई थी। दौरान आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय नहीं मिलने का आरोप नागरिक लगा रहे थे। जिससे नगर परिषद प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची के लिए 31 अक्टूबर तक समय बढाया गया था।

वर्धा नगर परिषद में 88 हजार मतदाता

दर्ज आपत्तियों के संदर्भ में तथा जरूरी संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद प्रशासन द्वारा अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। घोषित चुनाव सूची के अनुसार वर्धा नगर परिषद में 88 हजार 13 मतदाता है। जिसमें प्रत्येक प्रभाग में करीब साडेचार से पाच मतदाताओं की संख्या होने की जानकारी है। प्रभाग निवाय अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित हो गई है। अब इच्छूकों के द्वारा मतदाता सूची देखकर जिसके अनुसार नियोजन किया जाएगा, बता दे कि, वर्धा नगर परिषद में 20 प्रभाग में 40 जगह है। पहले 19 प्रभाग में 38सदस्य थे। अब एक प्रभाग तथा दो सदस्य संख्या में वृद्धि हुई है। नई प्रभाग रचना के अनुसार कुछ प्रभाग में बदलाव होने की संभावना है। जिससे इच्छुक उम्मीदवारों को सुक्ष्म नियोजन करना पडेगा।

327 आपत्तियों पर हुई सुनवाई

शुरुआत में प्रारूप मतदाता सुची तैयार की गई थी जिसपर आपती दर्ज करने समय दिया गया था। प्रारूप मतदाता सूची पर करीब 327 आपत्तियां दर्ज हुई थी। संबंधित आपत्तियों पर सुनवाई ली गई। सुनवाई के बाद संपूर्ण प्रक्रिया कर अंतिम मतदाता सूची प्रसिद्ध की गई है।

अब 7 को प्रकाशित होगी बूथनिहाय सूची

अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अब 7 नवंबर को बूर्यनिहाय मतदाता सूची प्रसिद्ध होगी, ऐसी जानकारी दी गई है। चुनाव लडने के लिए इच्छुक मतदाता तैयारियों में जुट गए है। कई इच्छुकों ने घोडे पर सवार होकर अपना प्रचार भी शुरू कर दिया है। मतदाता सूची प्रसिद्ध होने के बाद कौनसे मतदाता किस प्रभाग में है, यह स्पष्ट हो गया है। जिससे इच्छुकों की तैयारी को गति मिली है।

हिंगनघाट, आर्वी नप में चुनावी माहौल गरमाया

वर्धा नगर परिषद की तरह हिंगनघाट, आर्वी, पुलगांव, देवली, सिंदी रेलवे नगर परिषद में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। सभी नगर परिषद में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने से इच्छुक उम्मीदवार तैयारियों में जुट गए है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com