Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तिलक चौक पर नाली के गंदे पानी से फैली बदबू, नगरपरिषद प्रशासन पर उठे सवाल

Wardha Municipal Council :तिलक चौक पर स्थित जागृत हनुमान मंदिर के समीप से गुजरने वाली यह नाली महीनों से साफ नहीं की गई है। स्थानीय दुकानों का गंदा पानी इसी में गिरता है।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Sep 29, 2025 | 07:29 PM

स्थानीय नागरिक व्यक्त कर रहे रोष (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pulgaon City: पुलगांव शहर के प्रमुख स्थल तिलक चौक पर फैले गंदे नाली के पानी ने नगरपरिषद की लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। रेलवे स्टेशन से तिलक चौक तक का मुख्य मार्ग, जो धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, वहाँ नाली जाम होकर सड़क पर गंदा और बदबूदार पानी बह रहा है। शिकायत के बावजूद भी नप प्रशासन की अनदेखी होने से स्थानीय नागरिकों द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा है़

इस चौक पर स्थित जागृत हनुमान मंदिर के समीप से गुजरने वाली यह नाली महीनों से साफ नहीं की गई है। स्थानीय दुकानों का गंदा पानी इसी में गिरता है, और अब वह नाली पूरी तरह जाम हो चुकी है। परिणामस्वरूप, गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे न सिर्फ बदबू फैल रही है, बल्कि वहां से गुजरने वाले वाहनों के कारण यह गंदा पानी राहगीरों और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं पर भी उड़ता है।

नगरपरिषद का प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ

यह चौक धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहाँ गणेशोत्सव, दुर्गा विसर्जन, शारदा देवी की शोभायात्रा सहित कई धार्मिक कार्यक्रमों का समापन होता है। इसके बावजूद नगरपरिषद का प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि, नगरपरिषद के मुख्याधिकारी विजय आश्रमा वातानुकूलित कार्यालय में बैठे रहते हैं और ठेकेदारों के साथ बैठकें करने में व्यस्त रहते हैं। शहर की साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं की उन्हें कोई परवाह नहीं है। जब-जब लोग उनके कार्यालय जाते हैं, तब-तब वहां ठेकेदारों की भीड़ नजर आती है।

ये भी पढ़े: पवार का हमला: भिवंडी-वाड़ा रोड की बदहाली के लिए नीलेश सांवरे और उनकी कंपनी जिम्मेदार

नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस नाली की सफाई नहीं की गई और तिलक चौक की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। नगरपरिषद प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि वह आम नागरिकों की भावनाओं और धार्मिक स्थलों के सम्मान से खिलवाड़ न करे।

Dirty sewage at tilak chowk creates foul smell in wardha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 29, 2025 | 07:29 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Municipal Corporation
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

Animal Feed: यूनिटी फाउंडेशन व इनर व्हील क्लब की ओर से जानवरों के लिए पशुखाद्य

2

आदिवासी युवाओं को मिलेगा फ्री ड्राइविंग ट्रेनिंग, खुलेगा रोजगार का नया रास्ता

3

मालेगांव मनपा में सूचना का अधिकार दिवस पर प्रशिक्षण और सम्मान समारोह आयोजित

4

अष्ठादश शक्तिपीठों में आठवीं श्रीएकवीरा देवी, नवमी के दिन होगी पूर्णाहुति हवन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.