आर्वी न.प. में कांग्रेस का एकला चलो का नारा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनंत मोहोड की घोषणा

Arvi News: स्थानीय स्वराज्य संस्था व जिला परिषद चुनाव में आर्वी विधानसभा क्षेत्र में 13 जिला परिषद व 26 पंचायत समिति की लढत होगी़। कार्यकर्ताओं के आवेदन पार्टी की ओर आए है़।
आर्वी न.प. में कांग्रेस का एकला चलो का नारा
आर्वी न.प. में कांग्रेस का एकला चलो का नारा
Published on: 
Updated on: 

Wardha News: आर्वी नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस सभी 25 जगह पर उम्मीदवार पंजा चिन्ह पर खडे रहेंगे़। इतना ही नहीं तो नगराध्यक्ष भी कांग्रेस का ही होगा़। बड़े पैमाने पर कांग्रेस को माननेवाला वर्ग आर्वी शहर में होने से चुनाव में निश्चित ही सफलता मिलेगी, ऐसी आशा व्यक्त करते हुए पत्रकार परिषद में कांग्रेस कमेटी के महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव अनंत बाबुजीदादा मोहोड ने एकला चलो का नारा दिया है़। वे रविवार को कांग्रेस कमेटी के संपर्क कार्यालय गांधी चौक नाग मंदिर के पास हुई पत्रकार परिषद में बोल रहे थे़।

कांग्रेस यह पुरानी पार्टी है तथा यहां जाति भेद को जगह नहीं है़ जिससे बड़े पैमाने पर उम्मीदवारी के लिए युवक व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता आगे आ रहे है़। इस संदर्भ में पार्टी की ओर से लड़ने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के नाम प्राप्त हुए है़। स्थानीय स्वराज्य संस्था व जिला परिषद चुनाव में आर्वी विधानसभा क्षेत्र में 13 जिला परिषद व 26 पंचायत समिति की लढत होगी़। कार्यकर्ताओं के आवेदन पार्टी की ओर आए है़।

कार्यरत सरकार पूर्णत: विफल साबित

सभी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया़। वर्तमान समय में कार्यरत सरकार पूर्णत: विफल साबित हुई है़। किसान, मजदूर, बेरोजगार, ठेकेदार हतबल व निराश हो गए है़। अब तक किसानों की कर्ज माफी व बारीश से हुए नुकसा का मुआवजा किसानों को प्राप्त नहीं होने से किसानों की दिवाली अंधेरे में गई है़।

लड़ेंगे और जितेंगे

जिससे नगर परिषद व जिला परिषद पंचायत समिति चुनाव हम प्रभावी रूप से लड़ेंगे और जितेंगे, ऐसा विश्वास मोहोड ने व्यक्त किया़। पत्रकार परिषद में वर्धा जिला कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोरे, आर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रशेखर वनस्कर, आर्वी शहर अध्यक्ष प्रा. डॉ. सुधाकर भुयार, शुभम नागपुरे, अक्षय निस्ताने, प्रज्ञा मांडवकर, कैलास अवथळे, हिरालाल राठोड, शुभम काळे, मोहित राउत व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे़।

Navbharat Live
navbharatlive.com