-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Ciiit Center Demand In Wardha By Minister Pankaj Bhoyar
अब वर्धा में भी बनेगा CIIIT केंद्र, पालकमंत्री पंकज भोयर और डिप्टी सीएम पवार के बीच हुई बात
- Written By: आकाश मसने
Wardha News: वर्धा में भी युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण मिले, इसके लिए पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने अजित पवार से CIIIT केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया है।

वर्धा के पालकमंत्री पंकज भोयर व डिप्टी सीएम अजित पवार
Wardha CIIIT News: टाटा टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा महाराष्ट्र के चंद्रपुर और गड़चिरोली जिलों में सेंटर फॉर इन्वेंशन, इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड ट्रेनिंग (CIIIT) की स्थापना की गई है। इसी तर्ज पर वर्धा जिले में भी युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध हो, इसके लिए पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार से आग्रह किया है कि वर्धा में भी CIIIT केंद्र स्थापित किया जाए।
इस संदर्भ में डॉ. पंकज भोयर ने बताया कि हाल ही में 21 अगस्त को उपमुख्यमंत्री पवार ने वर्धा जिले का दौरा किया था, और उसी दौरान टाटा टेक्नोलॉजी के CIIIT केंद्र की वर्धा में स्थापना को लेकर चर्चा हुई थी। वर्धा जिला शिक्षा, उद्योग और सामाजिक परिवर्तन की समृद्ध परंपरा वाला क्षेत्र है, लेकिन तकनीकी कौशल विकास और रोजगार सृजन के क्षेत्र में अभी भी अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
इन क्षेत्रों में मिलेगा बढ़ावा
पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा कि राज्य सरकार की उद्योगोन्मुख तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान आधारित नीति के अनुरूप वर्धा में CIIIT केंद्र की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इस केंद्र से रोबोटिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)-मशीन लर्निंग, इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक और ऑटोमेशन जैसे उन्नत क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की अपील पर वर्धा के परिवार का अनोखा संकल्प, बहू के लिए नहीं खरीदा नया सोना; मां ने दिया अपना मंगलसूत्र
Seven Hill Flyover पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, टायर फटने से डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची गाड़ी
छत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुआ ट्रैफिक पुलिस का ‘No Helmet, No Entry in Office’ अभियान
ऑपरेशन टाइगर के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, बुलाई आपात बैठक; 2 बागी सांसदों की घर वापसी की चर्चा तेज
यह केंद्र शैक्षणिक संस्थानों और उद्योगों के बीच समन्वय को मजबूत करेगा और युवाओं की रोजगार क्षमता में वृद्धि करेगा। साथ ही विदर्भ क्षेत्र में नए उद्योगों और स्टार्टअप्स को आकर्षित कर संतुलित क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा। वर्धा और आस-पास के जिलों के हजारों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा और करियर के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
यह भी पढ़ें:- मोदी-शाह का खेल बिगाड़ेंगे ठाकरे-पवार! उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी से की मुलाकात
टाटा टेक्नोलॉजी ने राज्य के कई स्थानों पर ऐसे केंद्र स्थापित किए हैं और वर्धा जिला सभी आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त है। जिला प्रशासन आवश्यक आधारभूत सुविधाएं, तकनीकी संस्थाओं से समन्वय और परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए पूर्ण सहयोग देने के लिए तैयार है।
सक्षम व कुशल मानव संसाधन होगा प्राप्त
डॉ. भोयर ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार से अनुरोध किया है कि वे इस संबंध में अग्रणी भूमिका निभाएं और वर्धा जिले को प्रस्तावित CIIIT विस्तार योजना में शामिल करें। साथ ही सभी आवश्यक औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी कर संबंधित विभागों को टाटा टेक्नोलॉजी के साथ चर्चा शुरू करने के निर्देश दें।
वर्धा के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने विश्वास जताया कि उपमुख्यमंत्री द्वारा इस दिशा में लिए गए सकारात्मक निर्णय से जिले के युवाओं को नई संभावनाएं मिलेंगी और राज्य को भविष्य के लिए सक्षम व कुशल मानव संसाधन प्राप्त होगा।
Ciiit center demand in wardha by minister pankaj bhoyar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Food Poisoning: खाने की किन 6 चीज़ों को फ्रिज में रखने से बढ़ जाएगा फूड पॉइजनिंग का खतरा, यहां जानिए
Jun 17, 2026 | 10:03 PM‘पप्पू-चप्पू सब एक लाइन में…’, CM मोहन यादव का कांग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला- देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 10:00 PMPM मोदी की अपील पर वर्धा के परिवार का अनोखा संकल्प, बहू के लिए नहीं खरीदा नया सोना; मां ने दिया अपना मंगलसूत्र
Jun 17, 2026 | 09:53 PMSeven Hill Flyover पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, टायर फटने से डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची गाड़ी
Jun 17, 2026 | 09:53 PMCocktail 2 में लौटेगा तुम ही हो बंधु का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने डांस से बढ़ाया उत्साह
Jun 17, 2026 | 09:45 PMअयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PMJahangir Khan: टीएमसी नेता की पत्नी ने रची थी ‘जेल ब्रेक’ की साजिश! फालता थाना घेराव मामले में FIR दर्ज
Jun 17, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM












