-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Vice Presidential Election Sudharshan Reddy Thackeray Pawar Support
मोदी-शाह का खेल बिगाड़ेंगे ठाकरे-पवार! उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी से की मुलाकात
- Written By: आकाश मसने
Vice Presidential Election: विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।

बी सुदर्शन रेड्डी के साथ उद्धव ठाकरे व अन्य नेता (सोर्स: एक्स@INCMaharashtra)
B Sudarshan Reddy Met Sharad Pawar And Uddhav Thackeray: देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए उप राष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को होने वाला चुनाव अब दिलचस्प होता जा रहा है। क्योंकि विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी चुनाव जीतने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी मिशन के तहत शुक्रवार को मुंबई पहुंचे रेड्डी ने ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल प्रमुख सहयोगी दल राकां शरदचंद्र पवार के प्रमुख नेता शरद पवार तथा शिवसेना यूबीटी के पक्ष प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की।
इस मुलाकात के उपरांत महाराष्ट्र के दोनों प्रमुख नेताओं ने सुदर्शन रेड्डी को पूर्ण समर्थन का विश्वास दिलाया। इस मौके पर उद्धव ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया।
एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार
बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। इस चुनाव में एनडीए ने राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाकर दक्षिण भारत में अपनी पैठ मजबूत बनाने तथा इंडिया गठबंधन में दरार डालने का दांव चला था। लेकिन वहीं विपक्षी दलों के इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन ने गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाकर बीजेपी का गेम बिगाड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों के समर्थन में साथ आए ठाकरे बंधु: 26 जुलाई को मुंबई में तिरंगा मार्च; उद्धव-राज का सरकार पर सीधा हमला
उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, उद्धव-राज ठाकरे के नीट प्रोटेस्ट को लेकर किए सवाल पर फडणवीस का पलटवार
NEET Dispute: ठाकरे भाइयों की मुंबई में बड़ी हुंकार, बोले-‘छात्रों के साथ अन्याय पर अब सरकार को सिखाएंगे सबक’
NEET Paper Leak आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- बेटियों के कपड़े फाड़े गए, ये कैसा हिंदुत्व?
इंडिया आघाडीचे उपराष्ट्रपतीपदाचे उमेदवार माजी न्यायमूर्ती व्ही. सुदर्शन रेड्डी यांनी आज महाविकास आघाडीतील प्रमुख घटक पक्षांचे नेते शरद पवार साहेब, उद्धव ठाकरे साहेब तसेच टिळक भवन येथे काँग्रेसचे प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ आणि कॉंग्रेस पक्षाचे खासदार यांची भेट घेतली.
लोकशाही… pic.twitter.com/M49y38VgQI — Maharashtra Congress (@INCMaharashtra) August 29, 2025
महाराष्ट्र के नेताओं से मिले बी सुदर्शन रेड्डी
बी सुदर्शन रेड्डी को सहयोगियों के साथ गठबंधन के बाहर से भी सकारात्मक प्रतिसाद मिलने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी रेड्डी सहयोगी दलों के प्रमुख नेताओं से मिल रहे हैं। शुक्रवार को रेड्डी ने कांग्रेस नेता और सांसद सैयद नसीर हुसैन, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, सांसद वर्षा गायकवाड, विधायक असलम शेख और ज्योति गायकवाड़ के साथ मातोश्री पर उद्धव ठाकरे और राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचे।
मातोश्री पर उद्धव के साथ सांसद अनिल देसाई, संजय राऊत एवं अदित्य ठाकरे मौजूद थे तो शरद पवार के निवास पर मुलाकात के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद सुप्रिया सुले, राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता, विधायक डॉ। जितेंद्र आव्हाड, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फौजिया खान आदि उपस्थित रहीं।
मुलाकात के बाद क्या बोले उद्धव ठाकरे?
‘मातोश्री’ पर संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। इसके कारण सर्वविदित हैं। पिछले उपराष्ट्रपति ने अचानक इस्तीफा दिया और गायब हो गए। इस वजह से ये चुनाव हो रहा है। हम ‘इंडिया’ गठबंधन के रूप में यह चुनाव लड़ रहे हैं। सुदर्शन रेड्डी हमारे गठबंधन के उम्मीदवार हैं। उन्होंने संविधान के दायरे में रहकर काम किया। अब देश को एक ऐसे ही उपराष्ट्रपति की जरूरत है जो अपनी अंतरात्मा की आवाज उठाए। संविधान की शपथ ले और न्याय की भावना से काम करे।
उद्धव ने कहा कि हम इस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए किए जा रहे अपने प्रयासों को मजबूत करने के लिए जीतने के इरादे से यह चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान एनडीए के उम्मीदवार राधाकृष्णन को समर्थन के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस के फोन के संबंध में उद्धव ने कहा कि मैं हैरान हूं, इन्होंने मेरी पार्टी चुरा ली, मेरी पार्टी तोड़ दी। फिर भी मैंने इनके खिलाफ अपने उम्मीदवारों को जीत दिलवाई।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र के मुख्य सचिव राजेश कुमार को मिला 3 महीने का सेवा विस्तार, चुनावी तैयारियों के बीच मंजूरी
ठाकरे ने कहा कि अब इन्हें मेरे इन नेताओं का भी समर्थन चाहिए! इस अनुरोध का क्या मतलब है? उद्धव ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल करना और बाद में फेंक देना? फिर भी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इन्हें मांगे बगैर ही समर्थन दिया था।
रेड्डी ने की वोट देने की अपील
इसी तरह कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय तिलक भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेड्डी ने ‘इंडिया’ गठबंधन ने मुझे उम्मीदवार बनाया है और समर्थन प्राप्त करने के लिए मैं सभी राजनीतिक दलों के सांसदों को व्यक्तिगत पत्र भेजकर विनती करूंगा। भाजपा के सांसदों ने समय दिया तो उनसे भी मुलाकात करूंगा। इस चुनाव में व्हिप नहीं होता, गुप्त मतदान होता है। इसलिए मेरी उम्मीदवारी उचित लगती हो तो सभी दलों के सांसद मुझे वोट दें, यह मेरी विनम्र अपील है।
Vice presidential election sudharshan reddy thackeray pawar support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














