-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Buses And Trains Are Running At Full Capacity Agents Are Charging Exorbitant Prices
हाऊसफुल चल रही बसें व ट्रेनें,अधिक पैसे ऐंठने वाले एजेंट सक्रिय, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी
- Written By: आंचल लोखंडे
Wardha News: बसें और ट्रेनें हाऊसफुल चल रही हैं। टिकट न मिलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति का लाभ उठाकर अधिक पैसे ऐंठने वाले एजेंट सक्रिय हो गए हैं।

हाऊसफुल चल रही बसें व ट्रेनें
Wardha District: दीपावली के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज्य परिवहन निगम एवं रेल विभाग ने पहले से ही अतिरिक्त बसों और ट्रेनों के परिचालन का नियोजन किया था। इसके बावजूद सभी बसें और ट्रेनें हाऊसफुल चल रही हैं। टिकट न मिलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी स्थिति का लाभ उठाकर अधिक पैसे ऐंठने वाले एजेंट सक्रिय हो गए हैं। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 80 प्रतिशत जनता यात्रा के लिए राज्य परिवहन निगम (एस।टी।) पर निर्भर है, जबकि लंबी दूरी की यात्रा के लिए 95 प्रतिशत यात्री रेलवे को प्राथमिकता देते हैं।
दीपावली के पाँच दिन पूर्व से ही एस।टी। बसों में भारी भीड़ देखी जा रही है। रेलवे में सबसे अधिक भीड़ वर्धा से पुणे व मुंबई जाने वाली ट्रेनों में दर्ज की गई है, जिनमें अधिकांश यात्री स्कूली छात्र एवं नौकरीपेशा युवा वर्ग के हैं, जो त्यौहार मनाकर वापस लौटने के लिए सुरक्षित यात्रा की तलाश में हैं। इसी का फायदा उठाकर टिकट के नाम पर अधिक राशि वसूलने वाले एजेंट सक्रिय हो गए हैं। वर्धा बस स्थानक से नागपुर, अमरावती, चंद्रपुर, यवतमाल की ओर जाने वाली बसें हाऊसफुल चल रही हैं। जिले के भीतर भी सभी बसों में यात्रियों की भीड़ बनी हुई है।
एस.टी. ने विभिन्न मार्गों पर बढ़ाए शेड्यूल
राज्य परिवहन निगम ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए 5 नवंबर तक स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त बसें चलाई हैं। इनमें वर्धा बस स्थानक से नागपुर व यवतमाल, आर्वी बस स्थानक से अमरावती, वरुड, मोर्शी; हिंगनघाट बस स्थानक से चंद्रपुर, नागपुर, वर्धा, अमरावती; तलेगांव बस स्थानक से नागपुर, अमरावती, मोर्शी, वर्धा, वरुड; तथा कुर्हा एवं पुलगांव बस स्थानक से वरुड, चंद्रपुर, अमरावती, वर्धा मार्गों पर अतिरिक्त शेड्यूल जोड़े गए हैं। एस.टी. विभाग नियंत्रक ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अवैध वाहन का उपयोग न करें तथा टिकट आरक्षण के लिए केवल महामंडल के आरक्षण केंद्र या ई-टिकट योजना का ही लाभ लें।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
ये भी पढ़े: आंखों को नुकसान पहुंचा रही कार्बाइड गन! 1200 मामले आए सामने, मेडिकल में 4 संदिग्धों का ऑपरेशन
निजी यात्रा हुई महंगी
लंबी दूरी के लिए वर्धा से प्रायः नांदेड, पुणे और मुंबई मार्गों पर ही निजी बसें संचालित होती हैं। इन दिनों वर्धा से बाहरगांव जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। ट्रैवल्स एजेंसियां बस पूरी तरह बुक होने का हवाला देकर सामान्य टिकट दर से तीन से चार गुना अधिक राशि वसूल रही हैं। इसके साथ ही जिले के भीतर चलने वाले निजी वाहन, जैसे कालीपीली गाड़ियाँ एवं ट्रैवल्स बसें भी हाऊसफुल हैं। विशेष यात्री गाड़ियों के किराए भी आसमान छू रहे हैं, जिससे आम यात्रियों की जेब पर इन दिनों भारी बोझ पड़ रहा है।
Buses and trains are running at full capacity agents are charging exorbitant prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














