
आर्वी नगर परिषद सदस्य (सोर्सः नवभारत)
Arvi Municipal Council News: आर्वी नगर परिषद में स्थायी समिति के सदस्यों सहित विभिन्न विषय समितियों के सभापतियों का चयन निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ। इस चयन प्रक्रिया में स्थायी समिति तथा विभिन्न समितियों के सभापति पदों पर भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों का वर्चस्व कायम रहा। आर्वी नगर परिषद के सभागृह में आयोजित विशेष सभा में स्थायी समिति के सदस्यों का चयन किया गया।
नगराध्यक्ष पदसिद्ध रूप से स्थायी समिति के अध्यक्ष होते हैं, अतः नगराध्यक्ष स्वाति गुल्हाणे को स्थायी समिति का अध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष गौरव राजकुमार जाजू की शिक्षा, क्रीड़ा व सांस्कृतिक कार्य समिति के सभापति पद पर निर्विरोध चयन किया गया। इस समिति में सदस्य के रूप में लवेश गलोले, शुभांगी गाठे, प्रशांत ठाकुर, प्रियंका भीमके एवं प्रतिभा गिरी का चयन हुआ।
स्थायी समिति के सदस्यों में गौरव जाजू, जगन गाठे, संजय राऊत, अजय कट्टमवार, भारती पोटफोडे, संजय थोरात, देविदास साठे, उषा सोनटक्के तथा विपक्षी गुटनेता पंकज वाघमारे का समावेश है। सार्वजनिक बांधकाम समिति के सभापति पद पर संजय राऊत का निर्विरोध चयन किया गया। इस समिति में सदस्य के रूप में मनोज आगरकर, संपदा जोशी, लवेश गलोले, प्रतिभा गिरी एवं ज्ञानेश्वरी जाचक शामिल हैं।
स्वच्छता, वैद्यक व सार्वजनिक आरोग्य समिति के सभापति पद पर संजय थोरात का चयन हुआ। समिति के सदस्य सुनील बाजपेयी, उषा सोनटक्के, खान महताब खातून युसुफ, नितिन लोहे तथा हेमलता जाधव हैं। नियोजन व विकास समिति के सभापति पद पर जगन गाठे का चयन किया गया। इस समिति में देविदास साठे, प्रशांत ठाकुर, कांता कसर, हेमलता जाधव एवं गोविंदा उईके सदस्य हैं। जलापूर्ति व जलनिस्सारण समिति के सभापति पद पर अजय कट्टमवार का चयन हुआ। समिति के सदस्य शुभांगी गाठे, उर्मिला पवार, मनोज आगरकर, वंदना देवघरे तथा अब्दुल रशीद शेख कादर शेख हैं।
महिला व बालकल्याण समिति के सभापति पद पर भारती पोटफोडे की निर्विरोध नियुक्ति की गई। इस समिति में कांता कसर, खान महताब खातून युसुफ संपदा जोशी, शीतल मोहड एवं प्रियंका भीमके सदस्य हैं। प्रत्येक समिति में विपक्षी गुट के दो सदस्यों को स्थान दिया गया है। इस अवसर पर नगराध्यक्ष स्वाति गुल्हाणे तथा मुख्याधिकारी डॉ. किरण सुकडवाड उपस्थित थे। संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध रूप से संपन्न हई।






