Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘ऑनलाइन प्रणाली’ के लाभार्थी जांच अधिकारियों की रडार पर, आर्वी में 70 लाख से अधिक निधि का गबन

MGNREGA Fund Scam: वर्धा जिले की आर्वी पंचायत समिति में मनरेगा निधि के 70 लाख रुपये से अधिक गबन मामले में एपीओ और बीडीओ सहित 13 ग्राम रोजगार सेवक जांच अधिकारियों की रडार पर हैं और कार्रवाई की।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Dec 06, 2025 | 07:46 PM

‘ऑनलाइन प्रणाली’ के लाभार्थी जांच अधिकारियों की रडार पर (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Wardha News: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अधिकांश कार्य अब ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित होते हैं। इसी प्रणाली के जरिए अकुशल व कुशल श्रमिकों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष फंड ट्रांसफर किया जाता है। लेकिन इस पारदर्शी प्रणाली का लाभ उठाते हुए कुछ लोगों ने सरकारी निधि का बड़े पैमाने पर गबन किया है, जिसके चलते अब वे जांच अधिकारियों की रडार पर आ गए हैं। इस मामले में कई आरोपियों पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है।

आर्वी पंचायत समिति क्षेत्र में मनरेगा निधि के 70 लाख रुपये से अधिक के गबन का गंभीर मामला सामने आया है। “मैं भी चुप… तुम भी चुप” के अंदाज़ में यह आर्थिक अनियमितता चलती रही। इस प्रकरण में अब तक बर्खास्त सहायक परियोजना अधिकारी (APO) कसार और गट विकास अधिकारी (BDO) सुनीता मरसकोल्हे को आर्वी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

13 ग्राम रोजगार सेवक सहित अन्य पर पुलिस की नजर

जांच में सामने आया कि ऑनलाइन प्रणाली में दक्ष मुख्य आरोपी कसार ने 9 जनवरी 2012 को आर्वी स्थित स्टेट बैंक शाखा में अपनी कंपनी के नाम पर बैंक खाता खोला और मनरेगा सॉफ्टवेयर में हेरफेर कर मजदूरों की मजदूरी राशि को विभिन्न बैंकों के खातों में ट्रांसफर किया।

  • PNB खाते में – ₹3,63,500
  • बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में-₹3,32,402
  • HDFC बैंक खाते में- ₹10,85,895
  • अन्य व्यक्तियों के खातों में-₹19,09,039
  • रिश्तेदारों, मित्रों, कर्मचारियों और ग्राम रोजगार सेवकों के खातों में- लगभग ₹51 लाख
  • कुल मिलाकर 70 लाख रुपये से अधिक राशि का दुरुपयोग किए जाने की पुष्टि जांच में हुई है।

ये भी पढ़े: तपोवन वृक्षकटाई पर शिंदे सेना आक्रामक, अपनी ही सरकार के खिलाफ महायुति का घटक दल

बीडीओ पर निलंबन कार्रवाई कब?

सह-आरोपी गट विकास अधिकारी सुनीता मरसकोल्हे को 3 दिन पुलिस हिरासत में रखने के बाद जमानत मिल गई। रिपोर्ट के आधार पर जिला परिषद सीईओ पराग सोमण ने विभागीय आयुक्त के माध्यम से ग्राम विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा है। हालांकि अब तक निलंबन कार्रवाई पर कोई निर्णय सामने नहीं आया है, यह जिला परिषद सूत्रों ने बताया।

Arvi mgnrega fund scam online system fraud wardha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2025 | 07:46 PM

Topics:  

  • Crime
  • Maharashtra
  • Online Scam
  • Wardha News

सम्बंधित ख़बरें

1

Yavatmal News: खेतों में जंगली सुअरों का हमला, तकनीकी अड़चन से पंचनामा में देरी

2

सावधान! व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ठाणे के वरिष्ठ नागरिक से लूट लिए 1.06 करोड़, पुलिस भी दंग

3

69वें महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबासाहब को चैत्यभूमि में लाखों भीम अनुयायियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

4

MBMC की कार्डियक एम्बुलेंस भंगार में! लाखों के उपकरण गायब, मरीजों की जान से खिलवाड़?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.