आर्णी में मनसे की पहल, 50 किसानों को मुफ्त बीज वितरण, 700 किसानों को मिलेगा लाभ
MNS Farmer Support: राज ठाकरे के जन्मदिन पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने यवतमाल जिले के आर्णी तहसील में जरूरतमंद किसानों को मुफ्त कपास और अरहर के बीज वितरित किए।
- Written By: आंचल लोखंडे
Farmer Assistance (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Arni Free Seed Distribution: राज ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष – भी यवतमाल जिले के शासन की उपेक्षा और संकटों से जूझ रहे किसानों की सहायता के लिए विशेष पहल की गई। खरीफ सीजन की बुआई के समय किसानों के सामने बीज और आर्थिक संसाधनों की भारी समस्या खड़ी हो गई थी।
वहीं राष्ट्रीयकृत बैंक भी किसानों को कृषि ऋण देने में टालमटोल कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में मनसे की ओर से जिला नेता अनिल हमदापुरे के मार्गदर्शन में लघु एवं सीमांत किसानों, आत्महत्या प्रभावित किसान परिवारों तथा वास्तविक जरूरतमंद किसानों को सहायता प्रदान की गई।
जिले के 300 किसानों को मिलेगा लाभ
इस अभियान के तहत प्रति तीन एकड़ भूमि के लिए तीन पैकेट कपास के बीज तथा दो पैकेट अरहर (तुअर) के बीज वितरित किए गए, आर्णी तहसील के 50 किसानों को प्रथम चरण में मनसे कार्यकर्ता सूरज राठोड के हाथों बीज वितरित किए गए। पहले चरण में जिले के 300 किसानों को लाभ मिलेगा, जबकि पूरे खरीफ सीजन में लगभग 700 किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। यह जानकारी मनसे के जिला नेता अनिल हमदापुरे ने दी।
सम्बंधित ख़बरें
आष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
वर्धा जिले में मानसून का धमाकेदार कमबैक: 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, फसलों को मिला जीवनदान
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
ये भी पढ़े: आष्टी तहसील में बारिश का कहर: नरसिंगपुर में बाढ़, किसानों की फसलें तबाह
लगातार 15 वर्षों से चलाया जा रहा अभियान
मनसे के जिला अध्यक्ष देवा शिवरामवार व जिला नेता अनिल हमदापुरे की संकल्पना से यह सेवा अभियान पिछले लगातार 15 वर्षों से चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज आर्णी तहसील के शिरपुर, जवला, लोणी, उमरी पठार, खेड़ तथा खंडाला क्षेत्र के 50 जरूरतमंद किसानों को प्रथम चरण में बीज वितरित किए गए। इस अवसर पर सूरज राठोड, विश्वास चव्हाण, सावन पवार, जुगनू पाटिल, रमेश जाधव, उमेश शेरे, दादाराव राठोड, शालिक राठोड सहित लाभार्थी किसान एवं उनके परिवार -के सदस्य उपस्थित रहे।
