वर्धा जिले में मानसून का धमाकेदार कमबैक: 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि, फसलों को मिला जीवनदान
Wardha Weather Update: वर्धा में भारी बारिश से किसानों को राहत मिली। पिछले 24 घंटों में 50.4 मिमी औसत वर्षा हुई, जबकि 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि से नदी-नाले उफान पर हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
- Written By: केतकी मोडक
वर्धा राजस्व मंडल बाढ़ नुकसान (सोर्स- फोटो नवभारत)
Wardha District Heavy Rainfall Update: जून माह के अंतिम दो दिनों तक बारिश थम जाने से किसानों में चिंता बढ़ गई थी कि कहीं मानसून कमजोर न पड़ जाए, लेकिन 1 जुलाई की रात जिलेभर में हुई जोरदार बारिश ने किसानों और आम नागरिकों को बड़ी राहत दी। पिछले 24 घंटों में वर्धा जिले में औसतन 50.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि जिले के 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि हुई।
सबसे अधिक बारिश आष्टी तहसील में दर्ज की गई, जहां 79 मिमी वर्षा हुई। जिला प्रशासन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में आर्वी तहसील में 63.6 मिमी, कारंजा में 58.3 मिमी, आष्टी में 79 मिमी, वर्धा में 53.5 मिमी, सेलू में 35.7 मिमी, देवली में 40 मिमी, हिंगनघाट में 47.1 मिमी तथा समुद्रपुर में 40.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस वर्ष जून माह में जिले में सामान्य से केवल 71 प्रतिशत वर्षा ही हुई थी।
21 जून के बाद मानसून सक्रिय होने पर किसानों ने खरीफ फसलों की बुआई में तेजी लाई। जिले में अब तक लगभग 1.13 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुआई पूरी हो चुकी है। मजदूरों की कमी के बावजूद किसान उपलब्ध संसाधनों के साथ खेती के कार्य में जुटे हुए हैं। मौसम विभाग ने एल नीनो और बदलते मौसम के प्रभाव के कारण इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा की संभावना जताई है। ऐसे में बुधवार रात हुई मूसलाधार बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में मानसून की जोरदार वापसी, पालघर-पुणे में रेड अलर्ट; सांताक्रुज में पेड़ गिरने से 8 घायल
नागरिकों की समस्याए सबसे पहले…अमरावती मनपा समीक्षक बैठक में महापौर श्रीचंद ने दिखाई सख्ती
तुलजापुर भवानी मंदिर में एक और बड़ा घोटाला: देवी की 4,121 एकड़ जमीन निजी हाथों में सौंपने का आरोप, जांच शुरू
2029 तक BJP का ही रहेगा CM, एकनाथ शिंदे को भी पता है सच, देवेंद्र फडणवीस का महाराष्ट्र राजनीति पर बड़ा बयान
इन मंडलों में दर्ज हुई अतिवृष्टि
पिछले चौबीस घंटे में हुई जोरदार बारिश से 18 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि दर्ज की गई। इसमें समुद्रपुर तहसील के वायगांव मंडल में 79 मिमी, हिंगनघाट तहसील के वडनेर 66.8 मिमी, पोहणा 115.3 मिमी, अल्लीपुर 66.5 मिमी, सिरसगांव में 66.8 मिमी।
- वर्धा तहसील के वर्धा मंडल में 66.5 मिमी, सालोड 78.8 मिमी, सेवाग्राम 66.5 मिमी, तलेगांव मंडल में 66.5 मिमी।
- कारंजा तहसील के सारवाड़ी 82.2 मिमी, कन्नमवारग्राम 65 मिमी, ठाणेगांव में 65 मिमी।
- आष्टी तहसील के आष्टी 91.5 मिमी, तलेगांव 80.5 मिमी, साहूर में 132.5 मिमी।
- आर्वी तहसील के आर्वी 99.8 मिमी, वाठोडा 80 मिमी व दाऊतपुर मंडल में 77 मिमी बारिश दर्ज हुई है।
यह भी पढ़ें:- ठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
कुछ स्थानों पर हुआ नुकसान
बुधवार रात हुई तेज बारिश से जिले की कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया। आकाशीय बिजली और भारी वर्षा के कारण जिले के कुछ क्षेत्रों में नुकसान की भी खबरें सामने आई हैं। वर्धा जिला प्रशासन विभिन्न तहसीलों से नुकसान का ब्यौरा एकत्र कर रहा है। पूरी जानकारी मिलने के बाद क्षति का अंतिम आकलन किया जाएगा।
