-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Aadhar Card Will Be Made In 1281 Anganwadi Centers
1,281 आंगनवाड़ी केंद्रों में बनेंगे आधार कार्ड
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
वर्धा. सरकार के नए नियमों के अनुसार अब प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के आधार कार्ड निकाले जाने की सुविधा उपलब्ध होगी़ इस निर्णय से बच्चों के अभिभावकों को काफी राहत मिलेगी़ उनकी आधार कार्ड निकालने की भागदौड़ बचेगी़ जिले में कुल 1,281 आंगनवाड़ी केंद्र हैं, जिसमें 69 हजार 867 बालकों का पंजीयन किया गया है़ आधार कार्ड सभी के लिए एक अहम दस्तावेज व अनिवार्य बन गया है़ बैंक व्यवहार से लेकर स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया के लिए हर जगह आधार कार्ड की मांग की जाती है़ सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए भी आधार के बिना कोई विकल्प नहीं है.
शून्य से 6 आयु वर्ग के बच्चों को सुविधा
आधार नहीं तो कई बार लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ता है़ आधार कार्ड सबके पास हो, कोई भी किसी भी योजना के लाभ से वंचित ना रहें, इसलिए अब बच्चों का आधार कार्ड आंगनवाड़ी केंद्र में निकाला जाएगा़ उक्त निर्णय केंद्र सरकार के एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना विभाग ने लिया है़ इस निर्णय के अनुसार शून्य से 6 वर्ष आयु के बच्चों का आधार कार्ड आंगनवाड़ी में ही निकाला जाने वाला है़ शासन के इस निर्णय के कारण जिले के शहरी व और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को राहत होगी.
आसानी से मिल पाएगा योजना का लाभ
एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना के सभी योजना जोड़कर इसका लाभ बच्चों तक पहुंचना आधार निकालने के पीछे का उद्देश्य है़ इसमें बच्चों की जानकारी, वजन, स्वास्थ्य जांच, आहार का प्रमाण आदि का समावेश रहेगा़ बच्चों की जानकारी आंगनवाड़ी सेविकाओं की ओर से प्रस्तुत की जाती है़ अब आधार कार्ड से संपूर्ण जानकारी लिंक की जाएगी़ इससे एक क्लीक पर बच्चों को सभी योजना का लाभ आसानी से मिलेगा.
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस, भारतीय ज्ञान परंपरा पर जोर
Wardha News: पर्यावरण संरक्षण के लिए गोदावरी अर्बन ने दिए 25 पौधे, हरित अभियान को मिला बल
Wardha News: धनोडी प्राथमिक विद्यालय में स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे छात्र
Wardha News: नकली और खराब बीजों ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, 305 शिकायतें दर्ज
केंद्र सरकार की ओर से भेजी जाएगी किट
जिले में कुल 1,281 केंद्रों में 69,867 बालकों का पंजीयन बताया जा रहा है़ जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं निकाले गए उनके आधार कार्ड केंद्र में ही निकाले जाएंगी़ इसके लिए केंद्र सरकार किट भेज रहा है़ इसके उचित प्रशिक्षण के बाद एंजेसी के माध्यम से बच्चों के आधार कार्ड निकाले जाएंगे.
Aadhar card will be made in 1281 anganwadi centers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














