-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- 6 13 Crore Help To 762 Victims Collector Took Stock Of The Case Registered Under The Atrocity Act
762 पीड़ितों को 6.13 करोड़ की मदद, एट्रासिटी एक्ट में दर्ज मामले का कलेक्टर ने लिया जायजा
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
वर्धा. अनुसुचित जाति जनजाति अत्याचार प्रतिबंध अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति के पीड़ित व्यक्ति को राज्य सरकार की ओर से अर्थसहायता दी जाती है़ जिले में अब तक 762 पीड़ितों को करिब 6 करोड़ 13 लाख रुपए का राहत प्रदान की गई है़ सोमवार को जिला दक्षता व नियंत्रण समिति की बैठक बुलाई गई थी़ इस दौरान जिलाधिकारी राहुल कर्डिले प्रकरणों का जायजा लिया.
बैठक में जिलाधिकारी सहित जिप के मुकाअ डा़ सचिन ओम्बासे, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंके, समाज कल्याण के सहायक आयुक्त प्रसाद कुलकर्णी, जिला सूचना अधिकारी मंगेश वरकड, अशासकीय सदस्य धर्मपाल ताकसांडे व विविध विभाग के अधिकारी मौजूद थे.
जिला दक्षता व नियंत्रण समिति की हुई सभा
अनुसुचित जाति जनजाति अत्याचार प्रतिबंध अधिनियम के अंतर्गत दाखिल प्रकरणों का जायजा लेने के लिए व उक्त जाति जनजाति के पीड़ितों को अर्थसहायता मंजूर करने के लिए जिला दक्षता व नियंत्रण समिति गठित की गई है़ उक्त समिति के समक्ष समय समय पर पेश किये गए प्रकरणों का जायजा लेकर पीड़िता को राहत मंजूर की जाती है़ उक्त कानून के तहत जिले में अब तक 1 हजार 93 मामले दर्ज हो चुके है़ पुलिस जांच के बाद अधिनियम के तहत पात्र पीड़ित व्यक्ति को अर्थसहायता मंजूर की जाती है़ अर्थसहायता मंजूर प्रकरणों में गालीगलौज, गंभीर मारपीट, विनयभंग, बलात्कार, हत्या का प्रयास व हत्या होने पर संबंधित पीड़ित व्यक्ति अथवा परिवार को 1 लाख से 8 लाख 25 हजार रुपए तक अर्थसहायता मंजूर की जाती है.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में मानसून की बेरुखी से जुलाई में भी गहराया जलसंकट, 90 गांवों में 92 निजी कुओं का हुआ अधिग्रहण
वर्धा नगर परिषद की आम सभा हंगामे के चलते स्थगित, पार्षदों ने एजेंडा पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र ATS का बड़ा ऑपरेशन, वर्धा से शहजाद भट्टी नेटवर्क का संदिग्ध गिरफ्तार
शिक्षा विभाग अलर्ट: स्कूल से बाहर बच्चों की तलाश शुरू, वर्धा में 15 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष सर्वे
आर्थिक सहायता प्रलंबित न रहने देने पर जोर
कानून के अंतर्गत मामला दर्ज होने पर विविध चरणों में राहत निधि का वितरण किया जाता है़ जिले में अब तक 762 पीड़ित लोगों को 6 करोड़ 13 लाख तक अर्थसहायता प्रदान की जाती है़ जिलाधिकारी राहुल कर्डिले ने कानून के अंतर्गत इस वर्ष दाखिल प्रकारणों का जायजा लिया गया़ जाति प्रमाणपत्र अथवा अन्य कागजाद के अभाव से अर्थसहायता प्रलंबित नहीं रहने देने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए. कागजाद के अभाव से प्रलंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देकर इसे निपटाने के निर्देश दिये गए़ प्रलंबित प्रकरणों को गति देने के लिए आगामी बैठक के लिए सभी उपविभागीय अधिकारी, उपविभागीय पुलिस अधिकारियों को बुलाने की सूचना की गई.
6 13 crore help to 762 victims collector took stock of the case registered under the atrocity act
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली के 40 हजार बंगाली समुदाय को मिला भूमि का मालिकाना हक, राजस्व मंत्री बावनकुले का ऐतिहासिक फैसला
Jul 12, 2026 | 12:03 PMमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार छात्रों से मिलेंगे जोसेफ विजय, टीवीके का शिक्षा पुरस्कार समारोह जल्द
Jul 12, 2026 | 11:55 AMकतर को नई पहचान देने वाले शेख हमद बिन खलीफा अल थानी नहीं रहे, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Jul 12, 2026 | 11:54 AMक्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Jul 12, 2026 | 11:52 AMसागर में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 12, 2026 | 11:43 AMगड़चिरोली: देलनवाड़ी और पल्सगांव के पशु अस्पताल रामभरोसे, रिक्त पदों को लेकर नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jul 12, 2026 | 11:42 AMUS Iran War: ईरान के खिलाफ अमेरिका की नई जंग! क्या इस बार सुपरपावर का साथ दे रहे हैं अरब मुल्क?
Jul 12, 2026 | 11:37 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














