वर्धा में यातायात नियम उल्लंघन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27,530 चालकों पर 1.83 करोड़ का जुर्माना
Wardha Traffic Police News: वर्धा में यातायात पुलिस ने 27,530 वाहन चालकों पर 1.83 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। अवैध पार्किंग, शराब पीकर गाड़ी चलाने और साइलेंसर मॉडिफिकेशन पर सख्त कार्रवाई की गई।
- Written By: रूपम सिंह
Wardha Traffic Police (Source: Social Media)
Wardha Road Safety News: वर्धा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात नियंत्रण शाखा ने सख्त अभियान चलाया। जनवरी से 31 मार्च 2026 के दौरान कुल 27,530 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 83 लाख 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें से 6 लाख 62 हजार 900 रुपये की वसूली की गई है।
यातायात पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। शहर में सड़कों पर अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की समस्या न हो, इसके लिए विशेष कार्रवाई की गई।
नगर परिषद के सहयोग से बाजार क्षेत्र में हाथगाड़ी विक्रेताओं पर भी कार्रवाई की गई, ताकि यातायात सुचारू रह सके। तेज आवाज वाले साइलेंसर जब्त कर कोर्ट के आदेश से नष्ट किए गए। बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था को पी-1 और पी-2 के रूप में तबदिल किया गया। इसके अलावा, दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में भी पुलिस ने अहम भूमिका निभाई। यातायात विभाग ने हेलमेट न पहनने, सिग्नल तोड़ने, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
NEET पेपर लीक के बाद नागपुर की कोचिंग संस्थाएं सवालों के घेरे में, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
छत्रपति संभाजीनगर: तबादलों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं घाटी अस्पताल की नर्सें, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
नासिक के रामकुंड में पानी की किल्लत और गंदगी से बुरा हाल, दूषित पानी में अनुष्ठान करने को मजबूर श्रद्धालु
नागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
नाकाबंदी के दौरान चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कर उनके मालिकों को लौटाई गईं। वर्धा शहर के प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। शहर में शाम के समय शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पिकर वाहन चलाने वाले 30 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें:- वर्धा में कुदरत का कहर: ओलावृष्टि और आंधी से उड़ी मकानों की छतें, विरूल-आर्वी मार्ग घंटों रहा जाम
नागरिक करें सहयोग
वर्धा के यातायात पुलिस निरीक्षक विलास पाटिल ने कहा कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। वाहन चालक सुरक्षित यात्रा करें और दुर्घटनाओं से बचने के लिए सतर्क रहें। साथ ही यातायात पुलिस का सहयोग करें।
