Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Nagpur Laptop Theft: नागपुर ग्रामीण के पारशिवनी में कंटेनर से लैपटॉप चोरी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 464 लैपटॉप और कार समेत 4.19 करोड़ का माल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 21, 2026 | 11:33 AM

लैपटॉप चोरी, पारशिवनी पुलिस,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Laptop Theft Parshivni Police: नागपुर ग्रामीण जिले के पारशिवनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में कंटेनर से लाखों रुपये के लैपटॉप चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) और पारशिवनी पुलिस ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में कुल 9 आरोपियों के शामिल होने की खबर मिली हैं। आरोपी के पास से चोरी के 464 लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल की गई कार सहित कुल 4 करोड़ 19 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, 9 मई 2026 को परिवहन व्यवसायी प्रीतम लालसिंह ढिल्लन (38), रेवाड़ी, हरियाणा निवासी की शिकायत पर पारशिवनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

ढिल्लन की ट्रांसपोर्ट कंपनी को ब्लू डार्ट कंपनी को ओर से चेन्नई से बिलासपुर तक लैपटॉप और टैबलेट पहुंचाने का ऑर्डर मिला था। कंटेनर नंबर आरजे-03-जेई-1212 में कुल 641 लैपटॉप और टैबलेट, जिनकी कीमत लगभग 5.72 करोड़ रुपये थी, लोड किए गए थे। वाहन चालक अरशद सुबेदिन खान और क्लीनर साजिद असलुफ खान को माल पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग

ठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video

नासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात

अमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप

खंडाला के पास कर ली थी चोरी

आरोप है कि दोनों ने पारशिवनी थाना क्षेत्र के खंडाला डुमरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 स्थित आशु ढाबे के नजदीक कंटेनर रोककर 641 नग लैपटॉप व टैबलेट कुल 5,72,02,699 रुपये का पूरा माल चोरी कर लिया। मामला दर्ज होते ही नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष ए. पोद्दार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा और पारशिवनी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

टीम ने राजस्थान और हरियाणा के नूंह, मेवात और भरतपुर क्षेत्रों में लगातार एक सप्ताह तक तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से जांच की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि अजहरुद्दीन उर्फ हजरुद्दीन इद्रिस (28), निवासी डीग, राजस्थान भी इस चोरी में शामिल है।

पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 464 लैपटॉप, जिनकी कीमत 4 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक है, तथा वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की। कुल जब्त माल की कीमत 4 करोड़ 19 लाख रुपये बताई गई है।

अन्य राज्यों में भी अपराधों में शामिल

पुलिस जांच में अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। परिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी और उसके साथी राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी कई गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं और अंतरराज्यीय अपराधों में सक्रिय है।

यह भी पढ़ें:- अमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप

इस कार्रवाई में स्थानीय अपराध शाखा पारशिवनी पुलिस तथा राजस्थान पुलिस की टीमों ने विशेष भूमिका निभाई। मामले की आगे की जांच वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जारी है।

Parshivni laptop theft container gang arrest nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2026 | 11:32 AM

Topics:  

  • laptop thief
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Nagpur Rural News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.