- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Railway Station Toddler Rescued Jabalpur Amravati Passenger Train
वर्धा: चलती ट्रेन में अकेला मिला ढाई साल का मासूम, यात्रियों की सतर्कता और आरपीएफ की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू
Wardha Railway News: जबलपुर-अमरावती पैसेंजर में अकेले मिले ढाई वर्षीय बालक को यात्रियों की सजगता से वर्धा स्टेशन पर सुरक्षित उतारा गया। बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।
- Written By: रूपम सिंह

वर्धा ट्रेन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Wardha RPF Child Helpline Jabalpur-Amravati Passenger: वर्धा में चलती ट्रेन में बिना अभिभावक के यात्रा कर रहे लगभग ढाई वर्षीय बालक मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों की सतर्कता के चलते बालक को सुरक्षित रूप से वर्धा रेलवे स्टेशन पर उतारकर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया गया। यह घटना बुधवार, 29 तारीख को हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर-अमरावती पैसेंजर ट्रेन में इटारसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के बाद कुछ यात्रियों की नजर एक छोटे बच्चे पर पड़ी, जो अकेला यात्रा कर रहा था।
संदेह होने पर यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना ट्रेन में मौजूद टीसी को दी। टीसी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को सूचित किया। इसके बाद चलती ट्रेन में ही बच्चे के परिजनों की तलाश की गई, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद कोई भी अभिभावक सामने नहीं आया। स्थिति को देखते हुए
आरपीएफ के अधिकारियों ने बच्चे को सुरक्षित रूप से वर्धा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद बच्चे को प्राथमिक जांच के लिए जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे सेना में बगावत की आहट: निधि वितरण को लेकर असंतोष, क्या भाजपा की ओर बढ़ रहे शिंदे के सिपाही?
शकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
अमरावती शहर लाईफ लाईन के रात को रूक सकते है पहिए! नींद से जागी मनपा, होगी बैठक
NEET पेपर लीक पर बच्चू कडू का बड़ा बयान, दोषियों को कठोर सजा की मांग
यह भी पढ़ें:- वर्धा में गर्मी का 30 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 46.6 डिग्री के पार; धाम प्रकल्प में जलस्तर गिरने से संकट
यात्री व रेलवे प्रशासन की तत्परता सराहनीय
अधिकारियों के अनुसार, बच्चे को आगे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, यात्रियों की सजगता और रेलवे प्रशासन की तत्परता से एक मासूम की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।
Wardha railway station toddler rescued jabalpur amravati passenger train
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














