वर्धा रेल यात्रियों की बढ़ी उम्मीदें: पूर्व सांसद तडस ने गडकरी को सौंपा निवेदन, रुकी ट्रेनों के ठहराव की मांग

Wardha Railway News: वर्धा क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव बहाल करने की मांग तेज हुई। रामदास तडस ने नितिन गडकरी से पहल की, मामला रेल मंत्रालय तक पहुंचा; जल्द सुधार की उम्मीद
Former MP Ramdas Tadas met Union Minister Nitin Gadkari to demand the restoration of train halts and passenger services at various stations in the Wardha Lok Sabha constituency. Key demands include extending the Bhusawal-Wardha train to Balharshah and adding stops for major express trains. Following Gadkari's intervention, improvements in rail services are expected soon.
सांसद रामदास तडस केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Wardha Nitin Gadkari: वर्धा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर पहल तेज हो गई है। पूर्व सांसद रामदास तडस ने इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी को निवेदन सौंपते हुए मामला रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड तक पहुंचाने का आग्रह किया है।

निवेदन में बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद रेलवे सेवाएं प्रभावित हुई थीं, जिसके चलते वर्धा, हिंगनघाट, पुलगांव, धामनगांव, चांदूर, सेवाग्राम, सिंदी, तुलजापुर, वरुड, मोर्शी और रिद्धपुर जैसे स्टेशनों पर कई ट्रेनों के ठहराव बंद कर दिए गए। साथ ही कई पैसेंजर ट्रेन सेवाएं भी स्थगित हो गईं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

वर्धा यात्रियों की परेशानी बढ़ी

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि भुसावल और शेगांव की ओर से आने वाले यात्री रात के समय वर्धा स्टेशन पहुंचते हैं, लेकिन आगे हिंगनघाट और बल्हारशाह जाने के लिए उन्हें कोई सुविधा नहीं मिलती। इस समस्या के समाधान के लिए भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन को बल्हारशाह तक विस्तारित करने की मांग की गई है।

इसके अलावा पुलगांव और हिंगनघाट स्टेशनों पर अहमदाबाद-हावड़ा, नागपुर-पुणे, जयपुर-मैसूर और कोरबा तिरुवनंतपुरम जैसी कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं सेवाग्राम स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें नहीं रुकतीं, जिसके कारण यात्रियों को नागपुर जाकर दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती है।

जल्द ही सेवा में सुधार होगा

रामदास तडस ने बताया कि उन्होंने आज़नसरा कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी को यह निवेदन सौंपा था। इस पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बाद में जेडआरयूसीसी बैठक में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए जल्द ही ट्रेनों के ठहराव और सेवाओं में सुधार किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com