वर्धा पुलिस को मिलेंगे 30 अत्याधुनिक वाहन, पालकमंत्री डॉ. भोयर की पहल से पुलिस बल होगा और सशक्त
Wardha District Police News: वर्धा पुलिस को 30 अत्याधुनिक वाहन मिलेंगे। पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर की पहल से दूसरे चरण में 15 नए वाहनों के लिए 2.75 करोड़ मंजूर, CCTV परियोजना भी विस्तारित होगी।
- Written By: केतकी मोडक
अत्याधुनिक वाहन (सोर्स- फोटो नवभारत )
Wardha Police Modern Vehicles Initiative: वर्धा जिले के पालकमंत्री एवं महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर के विशेष प्रयासों से वर्धा जिला पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है। पुलिस विभाग को और अधिक सक्षम बनाने के उद्देश्य से कुल 30 अत्याधुनिक वाहनों की व्यवस्था की गई है। इनमें से 15 वाहन पहले चरण में उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जबकि दूसरे चरण में शेष 15 नए चारपहिया वाहनों की खरीद के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।
वर्धा पुलिस विभाग नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा तथा सामाजिक सौहार्द कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान समय में इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण पुलिस विभाग पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ी हैं। ऐसे में विभाग को आधुनिक तकनीक और गतिशील संसाधनों से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
पुलगांव और आर्वी में भी लगेगी सीसीटीवी सर्विलांस प्रणाली
अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्धा जिले के प्रमुख शहरों में सीसीटीवी सर्विलांस परियोजना लागू की जा रही है। पिछले वर्ष वर्धा, हिंगनघाट और देवली शहरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, जिस पर 10 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इस वर्ष पुलगांव व आर्वी में भी सीसीटीवी सर्विलांस परियोजना शुरू की जाएगी। इसके लिए 10 करोड़ 8 लाख रुपये की निधि मंजूर की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Kanjurmarg Dumping Ground की दुर्गंध पर बॉम्बे हाईकोर्ट की नाराजगी, कहा- मानकों का सख्ती से हो पालन
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा योजना का लाभ
यवतलाल के मारेगांव में PM आवास योजना ‘लावारिस’ — न मुख्याधिकारी, न अभियंता, सिस्टम फेल
तबादले से पहले CP सिंगल का बड़ा दावा, नागपुर में ‘ऑपरेशन थंडर’ से 23 करोड़ के ड्रग्स जब्त, 91 लोगों की बची जान
पहले चरण में मिले ये अत्याधुनिक वाहन
जिला पुलिस बल को पहले चरण में जो 15 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, उनमें दो टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, एक अर्टिगा इंटरसेप्टर वाहन, छह मोबाइल सर्विलांस वैन, दो 25-सीटर आयशर बसें तथा चार फॉरेंसिक मोबाइल वैन शामिल हैं। इन वाहनों की मदद से अपराध नियंत्रण, मामलों की जांच और निगरानी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में गति मिलेगी।
पुलिस बल को आधुनिक बनाने का हमारा प्रयास: डॉ. भोयर
पालकमंत्री व गृह राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने कहा है कि “पुलिस विभाग अत्यंत संवेदनशील और महत्वपूर्ण विभाग है। अपराधों पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ सामाजिक शांति बनाए रखने की दोहरी जिम्मेदारी पुलिस पर होती है। इसलिए अत्याधुनिक वाहन, सीसीटीवी कैमरे, नई इमारतें और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराकर जिला पुलिस बल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इन अत्याधुनिक सुविधाओं से पुलिस विभाग की कार्यक्षमता में और अधिक वृद्धि होगी।”
यह भा पढ़ें:- ‘जल्दी घर क्यों आए…’ पार्टी के बाद छोटी सी बात पर बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू, अमरावती में मची सनसनी
दूसरे चरण में शामिल होंगे 15 नए चारपहिया वाहन
दूसरे चरण के तहत जिला पुलिस बल के लिए 15 अत्याधुनिक चारपहिया वाहन स्वीकृत किए गए हैं। इनके लिए जिला नियोजन निधि (DPDC) से 2 करोड़ 75 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। फिलहाल इन वाहनों की खरीद प्रक्रिया जारी है और आने वाले कुछ ही दिनों में इन्हें भी औपचारिक रूप से पुलिस विभाग को सौंप दिया जाएगा।
