- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Artificial Water Crisis 14 Villages Pipri Meghe Pipeline Leakage
Wardha Water Crisis: 14 गांवों की जनता परेशान, असामाजिक तत्वों ने पाइप लाइन में की तोड़फोड़
- Written By: रूपम सिंह
Wardha Water Crisis News: 46 डिग्री तापमान के बीच वर्धा के 14 गांवों में पाइप लाइन लीकेज और तोड़फोड़ से पानी की किल्लत पैदा हो गई है। मजीप्रा ने दो दिनों के भीतर नियमित आपूर्ति का आश्वासन दिया है।

वर्धा में कृत्रिम जलसंकट (फोटो-सोशल मीडिया)
Wardha Drinking Water News: वर्धा में पहले ही तपती गर्मी से लोग काफि परेशान है, ऐसी स्थिति में वर्धा के आस-पड़ोस के 14 गांवों की जनता गत कुछ दिनों से कृत्रिम जलसंकट का सामना कर रही है। आये दिन पाइप लाइन में लीकेज व अनियमित जलापूर्ति के चलते मजीप्रा को लेकर नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। पिछले पांच दिनों से पिपरी मेघे सहित आसपास के गांवों में जलापूर्ति सेवा प्रभावित हो गई है। इसी बीच पता चला कि किसी ने खुदाई के दौरान मुख्य पाइप लाइन फोड़ दी है।
परिणामवश यह समस्या पैदा हो रही। ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग हो रही है। जिले का तापमान 46 डिग्री पार कर चुका है। इस चुभनभरी गर्मी में प्रशासन की लापरवाही के कारण नागरिकों को कृत्रिम जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है। आये दिन पाइप लाइन लीकेज की समस्या पर उपाय कर मजीप्रा ने अधिकांश हिस्सो में नई पाइप लाइन बिछाई है।
बावजूद इसके यह समस्या थमने का नाम नहीं ले रही। मजीप्रा अंतर्गत प्रादेशिक जलापूर्ति योजना में लगभग 20 हजार नल कनेक्शन है। इस योजना पिपरी मेघे, कारला, सिंदी मेघे, बोरगांव मेघे, उमरी मेघे, साटोडा, आलोडी, दत्तपुर, वायगांव निपानी, नालवाडी, वरुड, म्हसाला, सालोड हिरापुर आदि गांवों का समावेश है।
सम्बंधित ख़बरें
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
शीघ्र नियमित होगी जलापूर्ति
मजीप्रा के उपअभियंता दीपक धोटे ने कहा कि कुछ दिनों पहले आर्वी मार्ग पर प्रीया पैलेस समीप पाइप लाइन में लीकेज आया था। इसकी मरम्मत हो चुकी है। सभी गांवों में रोटेशन के अनुसार जलापूर्ति हो रही है। लीकेज के कारण समस्या पैदा हुई थी। आगामी दो दिनों में सभी गांवों को नियमित जलापूर्ति सेवा शुरू होगी।
नियमित जलापूर्ति करें
पिपरी (मेघे) गांव के नागरिक आशिष बकाने ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पिपरी (मेघे) में नल अनियमित आ रहे है। इससे काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मजीप्रा ने दो दिन आड नियमित जलापूर्ति का वादा किया, परंतु ऐसा नहीं हो रहा है।
नागरिकों में असंतोष
दिनों नालवाडी के नागरिक विपीन कठाणे ने बताया कि नालवाडी क्षेत्र में गत कुछ से नियमित नल नहीं आ रहे है। इससे नागरिकों में भारी असंतोष पनप रहा है। बार-बार पाइप लाइन में लीकेज होना, रोटेशन में अनियमितता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें:- Wardha LPG Crisis: आपूर्ति प्रभावित, कालाबाजारी पर 9 टीमें, 67 सिलेंडर जब्त
एयर वॉल्ब में होती है छेड़छाड़
मजीप्रा सूत्रों के अनुसार जलापूर्ति योजना की पाइप लाइन पर लगभग 17 एयर वॉल है। इसमें कुछ असामाजिक तत्व छेड़छाड़ करते हैं। वॉल का रबर निकाल देते है। परिणामवश जलापूर्ति सेवा में दिक्कतें आती है। इन जगह पर सुरक्षा की दृष्टि से उपाययोजना करना भी असंभव है।
स्थायी उपाययोजना जरुरी
साटोडा के नागरिक नीरज खराबे कहते है कि इस बार बार की समस्या से निजात दिलाने महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने स्थायी उपाययोजना करनी चाहिए। पहले ही तपन से जनता त्रस्त है, ऐसे में पानी होते हुए भी कृत्रिम जलसंकट का सामना करना पड़ रहा है।
Wardha artificial water crisis 14 villages pipri meghe pipeline leakage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













