- Hindi News »
- World »
- Strait Of Hormuz Floating Mine Alert Oman Us Iran Tension
होर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
- Written By: अमन उपाध्याय
Hormuz Floating Mine: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज में एक संदिग्ध तैरती बारूदी सुरंग देखी गई है। ओमान ने समुद्री जहाजों और तेल टैंकरों के लिए अलर्ट जारी कर सतर्क रहने को कहा है।

होर्मुज में मंडराया बारूदी सुरंग का खतरा, AI मॉडिफाइड फोटो
Hormuz Floating Mine Oman High Alert: पश्चिम एशिया में जारी भारी तनाव के बीच शनिवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बड़ा खतरा सामने आया है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने इस रणनीतिक जलमार्ग में एक संदिग्ध ‘फ्लोटिंग माइन’ देखे जाने के बाद हाई अलर्ट जारी किया है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस मार्ग पर पहले से ही युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं।
ओमान ने क्यों जारी की चेतावनी?
ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी कि ओमान के क्षेत्रीय समुद्री क्षेत्र में ‘इनशोर ट्रैफिक जोन’ के पश्चिम में एक संदिग्ध वस्तु तैरती हुई पाई गई है। शुरुआती जांच के आधार पर इसे एक बारूदी सुरंग माना जा रहा है।
अधिकारियों ने सभी समुद्री यात्रियों, मछुआरों और विशेष रूप से तेल टैंकरों को अत्यधिक सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। जहाजों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें।
सम्बंधित ख़बरें
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
अफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
बंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
बढ़ती सैन्य गतिविधियां
इस समुद्री खतरे के साथ-साथ क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। ईरानी सेना ने शनिवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने केश्म द्वीप के ऊपर उड़ रहे एक इजरायली ‘ऑर्बिटर ड्रोन’ को मार गिराया है।
#Alert Due to the sighting of a floating object suspected to be a floating mine west of the Inshore Traffic Zone in the Strait of Hormuz within Omani territorial sea, the Maritime Security Centre urges all seafarers, fishermen, and vessels to exercise the utmost caution while… pic.twitter.com/own3VaF7q0 — مركز الأمن البحري| MARITIME SECURITY CENTRE (@OMAN_MSC) May 30, 2026
वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी सेना ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी नौसेना ने एक वाणिज्यिक जहाज को रोका है, जो नाकेबंदी का उल्लंघन कर ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश कर रहा था। ये घटनाएं दर्शाती हैं कि क्षेत्र में छोटी सी चिंगारी भी बड़े संघर्ष का रूप ले सकती है।
शांति समझौते पर बना हुआ है गतिरोध
सुरक्षा चुनौतियों के बीच, अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक समाधान भी फिलहाल दूर नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने वरिष्ठ सलाहकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य एजेंडा ईरान के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाना और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से सुरक्षित रूप से खोलने पर फैसला लेना था।
यह भी पढ़ें:- लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
हालांकि, यह बैठक बिना किसी ठोस निर्णय के समाप्त हो गई। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग दो घंटे तक चली इस चर्चा के बावजूद समझौते को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। ईरान ने भी स्पष्ट किया है कि वह अभी इस प्रस्तावित समझौते पर पूरी तरह सहमत नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले संकेत दिए थे कि वह इस मुद्दे पर ‘अंतिम निर्णय’ ले सकते हैं, लेकिन फिलहाल अनिश्चितता बरकरार है।
Strait of hormuz floating mine alert oman us iran tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













