- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vijay Wadettiwar Vs Navneet Rana C Grade Actress Comment Controversy
संजू को गंजू कर देंगे, विधायक संजय गायकवाड की धमकी पर वडेट्टीवार का विस्फोटक पलटवार
Vijay Wadettiwar Statement: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने नवनीत राणा को 'सी-ग्रेड' की अभिनेत्री बताते हुए उनके बयानों पर पलटवार किया। साथ ही संजय गायकवाड के 'ऑडियो क्लिप' विवाद पर भी सरकार को घेरा।
- Written By: गोरक्ष पोफली

विजय वडेट्टीवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vijay Wadettiwar News: कांग्रेस के कद्दावर नेता विजय वडेट्टीवार ने पूर्व सांसद नवनीत राणा की आलोचना करते हुए उन पर ‘फिल्मी’ तंज कसा है। नवनीत राणा द्वारा कांग्रेस नेताओं को चिल्लर कहे जाने पर वडेट्टीवार ने पलटवार करते हुए कहा, नवनीत राणा हमें चिल्लर ही समझेंगी क्योंकि वे प्रधानमंत्री मोदी को थोक (बड़ा) समझती हैं। वे कितनी महान हैं, यह सब जानते हैं; वे एक ‘सी-ग्रेड’ की पॉपुलर हीरोइन रही हैं। वे पर्दे की कलाकार हैं, इसलिए उनकी नजर में हम जैसे जमीनी नेता चिल्लर ही होंगे।
वडेट्टीवार यहीं नहीं रुके, उन्होंने नवनीत राणा को ‘जातीय जहर’ फैलाने के लिए पाली गई विषवल्ली (जहरीली बेल) करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राणा अमरावती के परतवाडा मामले को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग दे रही हैं।
हरे नहीं, गोरे सांप होते हैं जहरीले
नवनीत राणा ने हाल ही में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस ने ‘हरे जहरीले सांप’ पाल रखे हैं। इस पर जवाब देते हुए वडेट्टीवार ने कहा, “जरा जीव विज्ञान का अध्ययन कर लें; हरा सांप कभी जहरीला नहीं होता। असली जहर तो उन सांपों में होता है जो ‘गोरे’ रंग के होते हैं। इसका जवाब भी उन्हें जल्द मिल जाएगा।” उन्होंने परतवाडा की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां महिलाओं को आगे आकर हिम्मत दिखानी चाहिए। अपराध को जाति और धर्म के चश्मे से देखना गलत है।
सम्बंधित ख़बरें
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
लेक लाडकी योजना: बेटी के जन्म पर महाराष्ट्र सरकार देगी 1.01 लाख रुपए, ऐसे उठाएं लाभ
लाडकी बहीण योजना eKYC अपडेट, 30 अप्रैल तक कराएं ई-केवायसी, वरना बंद हो जाएंगे ₹1500
‘मालेगांव ब्लास्ट की सच्चाई तक पहुंचना नामुमकिन…’, बाॅम्बे हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्यों कही ये बात
संजू को गंजू कर देंगे
शिवसेना विधायक संजय गायकवाड द्वारा एक पुस्तक के प्रकाशक को दी गई धमकी और उनकी वायरल ऑडियो क्लिप पर भी वडेट्टीवार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “संजू को गंजू करके छोड़ेंगे। लोकतंत्र और संविधान के दायरे में रहकर बात करनी चाहिए। किसी लेखक या प्रकाशक को इस तरह अश्लील भाषा में धमकी देना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को तुरंत संज्ञान लेकर विधायक गायकवाड पर मामला दर्ज करना चाहिए।”
यह भी पढ़ें: लोनावला के पास एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य शुरू: पुरानी सड़क पर मोड़ा गया ट्रैफिक, लग सकता है लंबा जाम
दलित कार्ड और ट्रोलिंग पर घेरा
वडेट्टीवार ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें केवल इसलिए ट्रोल किया जा रहा है क्योंकि वे दलित समाज से आते हैं। उन्होंने भाजपा पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए पूछा कि जब सुब्रमण्यम स्वामी महिलाओं और प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर रहे थे, तब सत्ता पक्ष ने अपना मुंह क्यों सिल लिया था?
Vijay wadettiwar vs navneet rana c grade actress comment controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संजू को गंजू कर देंगे, विधायक संजय गायकवाड की धमकी पर वडेट्टीवार का विस्फोटक पलटवार
Apr 23, 2026 | 02:48 PMAssembly Elections 2026: बंगाल-तमिलनाडु में बंपर वोटिंग, क्या सत्ता परिवर्तन की ओर हैं बंगाल और तमिलनाडु?
Apr 23, 2026 | 02:48 PMIran में मोसाद से संबंध के आरोप में एक और फांसी, ट्रंप ने पाकिस्तान की मांग पर बढ़ाया सीजफायर समय
Apr 23, 2026 | 02:42 PMबिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
Apr 23, 2026 | 02:41 PMलेक लाडकी योजना: बेटी के जन्म पर महाराष्ट्र सरकार देगी 1.01 लाख रुपए, ऐसे उठाएं लाभ
Apr 23, 2026 | 02:40 PMदिल्ली मेट्रो में युवक ने किया पागलों की तरह डांस, यात्रियों के रिएक्शन ने छेड़ी बहस
Apr 23, 2026 | 02:40 PMतेल कंपनियों को अरबों का घाटा, पर क्या आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ? चुनाव बाद दाम बढ़ाने की खबर पर सरकार की सफाई
Apr 23, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM












