

Rohit Binkar Century: नागपुर वीसीए के कलमना मैदान पर खेले गए अंतर- जिला टी20 टूर्नामेंट में गड़चिरोली ने दमदार वालोनी का प्रदर्शन करते हुए अकोला को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। 206 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गड़चिरौली ने महज 16 ओवर में 208 रन बनाकर जीत हासिल कर मुकाबले को एकतरफा बना दिया।
इस जीत के हीरो रहे रोहित बिनकर, जिन्होंने विस्फोटक अंदाज में नाबाद 117 रनों की पारी खेली। उन्होंने केवल 51 गेंदों में 9 छक्के और 11 चौके जड़ते हुए अकोला के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उनका शानदार साथ कप्तान फैज शेख ने दिया, जिन्होंने 39 गेंदों में 77 रन ठोकते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया, दोनों के बीच 182 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई, जिसने गड़चिरोली की जीत की नींव रखी।
वीसीए सिविल लाइंस मैदान पर खेले गए मुकाबले में अमरावती ने वर्धा को 8 रन से हराया, पहले बल्लेबाजी करते हुए अमरावती ने 162/9 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें विशेष तिवारी ने 24 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, वां के लिए कुणाल नागर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5/15 के आकड़े दर्ज किए, जबकि मंदार घोड़मरे ने 2/10 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वर्ष की टीम 158/8 तक ही पहुंच सकी। अमरावती के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटके, जिससे वर्धा के लिए लक्ष्य मुश्किल होता गया, विशेष तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गडचिरोली को शुरुआत में झटका लगा, जब तुषार कड़ दूसरी ही गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद रोहित और फैज ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी।
फैज 14.3 ओवर में आउट हुए, लेकिन तब तक जीत लगभग तय हो चुकी थी। रोहित ने अंत तक टिके रहकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए अकोला ने 20 ओवर में 206/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
अध्ययन राथन ने 36 गेंदों में 70 रन बनाए, जबकि सिद्धांत मुले (45), वैभव लेंडे (29) और अथर्व (20) ने भी उपयोगी योगदान दिया। मड़चिरोली की ओर से सार्थक ने 3 विकेट झटके, रोहित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कलमना ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में वाशिम ने यवतमाल को 6 विकेट से हराया, टीम के लिए जीत के हीरो रहे मीडियम पेसर वैभव सिंह, जिन्होंने मात्र 3 ओवर में 4 विकेट लेकर यवतमाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
अविनाश जाध्य ने भी 2 विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। यवतमाल की पूरी टीम 13.5 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए वाशिम ने 13.3 ओवर में जीत हासिल कर ली, सलामी बल्लेबाज ध्रुव ने सर्वाधिक 47 रन चनाए।
सिविल लाइस मैदान पर एक और मुकाबले में बुलढाना ने शानदार गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर भंडारा को 4 विकेट से हराया। टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए बुलढाना ने भंडारा को 158/9 पर रोका, भंडारा के लिए उपदेश राजपूत (37), इकनूर सिंह (32), अमान हुसैन (33) और मंदार महाले (21) ने योगदान दिया। बुलढाना की और से रजनीश गुरबानी, श्रेयस पडोले और कप्तान यश कदम ने 2-2 विकेट हासिल किए। बुलढाना ने 19.4 ओवर में जीत दर्ज की। ओम बायस्कर ने 41, आलोक वाडकर (38), आनंद ताले (27) और आवेश शेख (26) ने जीत में अहम योगदान दिया।