- Hindi News »
- Maharashtra »
- Vijay Wadettiwar Raised The Issue Of The Post Of Leader Of Opposition In The Assembly
Maharashtra Politics: विपक्ष के नेता को लेकर फिर मचेगी रार, विजय वडेट्टीवार ने विधानसभा में उठाया मुद्दा
महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है।महायुति सरकार ने विपक्ष के नेता की नियुक्ति को अब तक मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में इसे लेकर राज्य में एक फिर सियासत तेज हो गई है।
- Written By: आकाश मसने

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। बजट सत्र के समापन में अब महज दो दिन और शेष बचे हैं लेकिन बीजेपी नीत सत्तारूढ़ महायुति सरकार ने विपक्ष के नेता की नियुक्ति को अब तक मंजूरी नहीं दी है। इस पर विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार से जल्द से जल्द विपक्ष के नेता को मंजूरी देने की मांग की है।
विजय वडेट्टीवार ने सोमवार के विधानसभा में मुद्दा उठाते हुए कहा कि सत्र में महज दो दिन और शेष बचे हैं। इसलिए अब संख्याबल की परवाह किए बगैर सरकार विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति कर दे।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष विकास के दो पहिये हैं। इसी का हवाला देते हुए वडेट्टीवार ने विधानसभा की कार्यवाही की प्रक्रिया का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दूसरी पहिया विपक्ष का नेता है। यह पहिया फिलहाल हॉल में नहीं है। इसलिए विपक्षी के नेता नियुक्त जल्द से जल्द की जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!
राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला
‘महाराष्ट्र को तालिबान बनाना चाहती है BJP’, हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस पर पलटवार, माफी मांगने से किया इनकार
संख्या बल जरूरी नहीं
कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने आगे कहा महाराष्ट्र में संख्या बल के आधार पर विपक्ष का नेता नियुक्त करने की कोई परंपरा नहीं है। हमने ऐसा नहीं देखा है। इसलिए नई परंपरा शुरू नहीं की जानी चाहिए। महायुति सरकार को भारी बहुमत मिला है, इस पर लगाम लगाने और महाराष्ट्र के 14 करोड़ लोगों को न्याय दिलाने के लिए उन्हें विपक्ष के नेता की जरूरत है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
विधानसभा का काम एकतरफा नहीं होना चाहिए। सत्र का अंतिम सप्ताह है और उस कुर्सी को खाली रखकर कामकाज नहीं चलाया जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने मुद्दा उठाया कि अध्यक्ष के पास अधिकार है, इसलिए उन्हें ही निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने आश्वासन दिया है कि सदन की कार्यवाही नियमानुसार चलेगी तथा नियुक्तियां भी नियमानुसार ही की जाएंगी।
भास्कर जाधव को एलओपी बनाने का पत्र सौंपा
बता दें कि विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी ने शिवसेना (यूबीटी) के विधायक भास्कर जाधव को एलओपी बनाने का निर्णय लिया है। विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन यानी 4 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भास्कर जाधव को एलओपी बनाने के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को अधिकृत तौर पर पत्र दिया था।
Vijay wadettiwar raised the issue of the post of leader of opposition in the assembly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MMRDA का 48,072 करोड़ का सरप्लस बजट पेश, 87% राशि विकास परियोजनाओं को
Feb 17, 2026 | 07:31 AMनवभारत विशेष: पूरी दुनिया में संघ जैसा कोई दूसरा संगठन नहीं
Feb 17, 2026 | 07:20 AMपंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप
Feb 17, 2026 | 07:09 AMमेडागास्कर में चक्रवात गेजानी का कहर, 59 लोगों की मौत और भारी तबाही के बाद राहत कार्य हुए तेज
Feb 17, 2026 | 07:08 AMमुंबई पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत-फ्रांस के बीच हो सकते हैं कौन-कौन से रक्षा सौदे?
Feb 17, 2026 | 07:07 AMनवभारत निशानेबाज: आज चल रही है स्पेस एज लेकिन राजनीति में परसेंटेज
Feb 17, 2026 | 07:01 AMसावधान! नशे से भी बुरी है जंक फूड की क्रेविंग! बस इन 5 चीजों से बदलें अपना स्नैक
Feb 17, 2026 | 06:56 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM













