-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Vijay Wadettiwar Ladki Bahin Yojana Allegations Aditi Tatkare Reply Updates
लाडकी बहिन योजना पर वडेट्टीवार का सरकार पर हमला: 92 लाख महिलाओं के नाम हटाने का दावा; अदिति तटकरे ने दी सफाई
- Written By: रूपम सिंह
Ladki Bahin Yojana EKYC: विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि कड़े नियमों के कारण लाडकी बहिन योजना से 92 लाख महिलाएं बाहर हुईं। महिला विकास मंत्री अदिति तटकरे ने आरोपों को गलत बताया।

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ladki Bahin Yojana EKYC Vijay Wadettiwar: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले ‘लाडकी बहिन’ योजना के लिए सरकार ने कोई शर्त नहीं लगाई थीं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सरकार ने कड़े नियम लागू कर लाखों महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया। वडेट्टीवार ने दावा किया कि ‘लाडली बहन’ योजना से करीब 92 लाख महिलाओं के नाम हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जब सत्ताधारी दलों के नेता इन महिलाओं से वोट मांगने जाएंगे, तो उन्हें इसका जवाब देना पड़ेगा।
सरकार के खजाने में पैसा नहीं है, इसलिए सरकारी जमीनें औने-पौने दामों में उद्योगपतियों को देने का काम किया जा रहा है। सरकार ने आयकर भरने वाले लोगों को कर्जमाफी से बाहर रखने का फैसला किया है। किसानों से फॉर्म नंबर-16 भरवाया जा रहा है। जबकि ठेका कर्मचारी, आंगनवाड़ी सेविका, पुलिस पाटिल और तंटामुक्ति समिति के अध्यक्ष जैसे कई लोग भी यह फॉर्म भरते हैं, लेकिन उनकी वास्तविक आय बहुत कम होती है।
कर्जमाफी में भी लगाई गई शर्तें
विजय वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार की घोषित किसान कर्जमाफी योजना में इतनी शर्तें और नियम जोड़ दिए गए हैं कि इसका लाभकेवल 12 से 15 लाख किसानों तक ही सीमित रह जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों के कारण अधिकांश किसान कर्जमाफी से वंचित रह जाएंगे, उन्होंने सवाल उठाया कि यदि लाभ केवल कुछ चुनिदा किसानों को ही मिलने वाला है, तो सरकार इसे ‘संपूर्ण कर्जमाफी’ कैसे कह सकती है?
सम्बंधित ख़बरें
Nashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
आषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का नया रिकॉर्ड: शरद पवार को पछाड़ बने तीसरे सबसे लंबे समय तक रहने वाले CM
EKYC नहीं, इसलिए रुका भुगतान
पात्र भुगतान रोकने से पहले उन्हें कई अवसर दिए गए और समय-सीमा भी 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ाई गई। सरकार ने किसी लाभार्थी को योजना से नहीं हटाया है। जिन्होंने ईकेवाईसी पूरा नहीं किया, उनका भुगतान केवल प्रक्रिया पूरी होने तक रोका गया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में भी स्पष्ट किया है कि पुरुष लाभार्थियों और सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य किसी लाभार्थी से राशि की वसूली नहीं की जाएगी। अदिति तटकरे, महिला एवं बाल विकास मंत्री
Vijay wadettiwar ladki bahin yojana allegations aditi tatkare reply updates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM













